IND vs NZ Final: टीम इंडिया में नो चेंज, न्यूजीलैंड में एक बदलाव, फाइनल में देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज यानी रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. ये महाटक्कर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होनी है. इस महामुकाबले की प्लेइंग 11 को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे.

Advertisement
वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की है टक्कर (Photo: ITG) वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की है टक्कर (Photo: ITG)

निखिल नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:45 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज यानी रविवार को अहमदाबाद में खेला जा रहा है. ये महाटक्कर भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रही है. इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. इस महामुकाबले की प्लेइंग 11 को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन इस फाइनल मैच में टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरेगी. यानी जिस टीम कॉम्बिनेशन के साथ कप्तान सूर्या ने इंग्लैंड के सामने सेमीफाइनल मैच खेला था. वही टीम फाइनल में भी नजर आएगी.

Advertisement

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है. न्यूजीलैंड की ओर से कोल मैककोन्ची आज रात नहीं खेल पाएंगे. उनकी जगह जैकब डफी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. 

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में किसी तरह का बदलाव नहीं करना चाहती है. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखड़े में हुए सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर सवाल उठे थे. सबसे ज्यादा आलोचना का शिकार अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती रहे थे. तब माना जा रहा था कि फाइनल में भारतीय टीम बदलाव कर सकती है लेकिन अब साफ हो गया है कि टीम इंडिया इस मैच में बिना चेंज के उतरेगी.

Advertisement

अभिषेक और वरुण पर उठे थे सवाल
  

सेमीफाइनल मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे थे. इस पूरे वर्ल्ड कप में उनका बल्ला खामोश ही रहा है. वहीं वरुण चक्रवर्ती भी सवालों के घेरे में आए थे. क्योंकि  पिछले कुछ मैचों में वरुण काफी महंगे रहे हैं. उन्हें बल्लेबाजों ने आसानी से पिक किया है और ताबड़तोड़ रन बनाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ तो उन्होंने 4 ओवर में 64 रन खाए थे. 

कुलदीप और रिंकू को लाने की थी मांग

वर्ल्ड कप फाइनल में माना जा रहा था कि टीम इंडिया दो बदलाव कर सकती है. अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू सिंह के नाम की मांग उठी थी. वहीं, सुनील गावस्कर समेत कई दिग्गजों ने ये सवाल उठाया था कि अब समय आ गया है जब वरुण की जगह प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव को मौका दिया जाए. 

यह भी पढ़ें: T20 WC Final: अहमदाबाद में T20 वर्ल्ड कप फाइनल का महाइम्तिहान! ICC टूर्नामेंट में भारत की 30 में 28 जीत, 2 बार यहीं टूटा द‍िल

लेकिन टीम इंडिया फाइनल में बिना किसी बदलाव के उतरेगी. बता दें कि भारतीय टीम तीसरी बार खिताब जीतने की तैयारी में है. इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 और साल 2024 में खिताब अपने नाम किया था. अगर भारतीय टीम ये खिताब जीतती है तो वह टाइटल डिफेंड करने वाली पहली टीम बन जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement