WTC टेबल में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, साउथ अफ्रीका ने घटाया फासला, टीम इंडिया किस नंबर पर?

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट केपटाउन में खेला जाएगा. इस मुकाबले का नतीजा सीरीज का विजेता तय करने के साथ-साथ डब्ल्यूटीसी अंक प्रतिशत पर भी असर डालेगा. ऑस्ट्रेलिया की नजरें शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखने पर होंगी, जबकि साउथ अफ्रीका की कोशिश फासला और कम करने की होगी.

Advertisement
साउथ अफ्रीका का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त. (Photo: AP) साउथ अफ्रीका का पलटवार, ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त. (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रनों से हराया. इस जीत के चलते मेजबान चीम तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. इस जीत का असर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका पर भी पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया शीर्ष स्थान पर बरकरार है, लेकिन उसका अंक प्रतिशत (PCT) घट गया है. वहीं, साउथ अफ्रीका ने तीसरे स्थान पर रहते हुए शीर्ष टीमों के साथ अपना अंतर कम कर लिया है.

Advertisement

गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया का अंक प्रतिशत 81.82 से घटकर 75.00 हो गया है. टीम 12 टेस्ट में नौ जीत के साथ पहले स्थान पर है. न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत अंको के साथ दूसरे नंबर पर कायम है.

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका का अंक प्रतिशत 60.00 से बढ़कर 66.67 हो गया है. साउथ अफ्रीकी टीम छह टेस्ट में चार जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है. अब ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच अंतर 8.33 प्रतिशत अंकों का है,

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में बांग्लादेशी टीम चौथे स्थान पर है, जबकि शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम पांचवें नंबर पर बनी हुई है. बांग्लादेश का अंक प्रतिशत 55.56, जबकि भारत का पीसीटी 51.52 है.

डब्ल्यूटीसी की ताजा अंकतालिका. (Photo: ICC)

इंग्लैंड की टीम 38.54 पीसीटी के साथ छठे स्थान पर है. इसके बाद क्रमश: श्रीलंका (33.33), वेस्टइंडीज (20.83) और पाकिस्तान (4.63) का नंबर आता है.

Advertisement

पहला टेस्ट जीतकर बढ़त बनाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को अब सीरीज जीतने के लिए आखिरी मुकाबला जीतना होगा. वहीं, साउथ अफ्रीका के पास घरेलू मैदान पर सीरीज अपने नाम करने और डब्ल्यूटीसी तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »