ICC रैंकिंग में स्मृत‍ि मंधाना का धमाका, बन गईं नंबर 1 ODI बल्लेबाज, इस कंगारू गेंदबाज का भी जलवा

आईसीसी की ताजा महिला वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बन गई हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग नंबर-1 गेंदबाज बनीं. किंग ने सोफी एक्लेस्टोन का करीब चार साल पुराना वर्चस्व खत्म किया. ऑस्ट्रेलिया-भारत सीरीज, साउथ अफ्रीका-पाकिस्तान मुकाबले और न्यूजीलैंड- जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के बाद रैंकिंग में बड़े बदलाव देखने को मिले.

Advertisement
स्मृत‍ि मंधाना अब नंबर 1 बल्लेबाज बन गई हैं ( Photo: Getty) स्मृत‍ि मंधाना अब नंबर 1 बल्लेबाज बन गई हैं ( Photo: Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

महिला क्रिकेट की ताजा ICC (International Cricket Council) रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. मंगलवार (3 मार्च) को जारी नई वनडे रैंकिंग में भारत की स्टार ओपनर स्मृत‍ि मंधाना दुनिया की नंबर-1 बल्लेबाज बन गई हैं.

मंधाना ने 790 रेटिंग पॉइंट्स के साथ साउथ  अफ्रीका की कप्तान लॉरा वॉल्वार्ट (Laura Wolvaardt) को पीछे छोड़ा. दोनों के समान 790 अंक हैं, लेकिन हालिया प्रदर्शन के आधार पर मंधाना टॉप पर पहुंचीं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 58 और 31 रन की पारियां खेलीं, जो उन्हें नंबर-1 तक ले जाने के लिए काफी रहीं. लॉरा को मार्च-अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में फिर से नंबर-1 बनने का मौका मिलेगा.

Advertisement

किंग ने तोड़ा एक्लेस्टोन का 4 साल का दबदबा
गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग (Alana King) ने इतिहास रच दिया. 775 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वह पहली बार नंबर-1 बनीं. यह उनका करियर बेस्ट भी है.

किंग ने तीन वनडे मैचों में 16.71 की औसत से 7 विकेट झटके. तीसरे वनडे में 10 ओवर में 4/33 का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने मेजबान टीम को 185 रन की बड़ी जीत दिलाई. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone) का लगभग चार साल पुराना नंबर-1 का राज खत्म कर दिया.

टॉप-8 गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया की मजबूत मौजूदगी दिखी. एश गार्डनर (तीसरे), एनाबेल सदरलैंड (पांचवें) की मौजूदगी रही. 

ऑस्ट्रेलिया की सीरीज जीत और हीली की विदाई
ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू मैदान पर पहले तीन टी20 में से दो गंवाए, लेकिन वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम की. टीम को बेथ मूनी, ऐश गार्डनर और कप्तान एल‍िसा हीली  (Alyssa Healy) से खेल में शानदार सपोर्ट मिला. 

Advertisement

हीली ने अपने आखिरी वनडे में शतक जमाया और 744 रेटिंग पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रहते हुए वनडे करियर को अलविदा कहा. उनसे ऊपर मूनी (749) और नीचे गार्डनर (724) हैं.ऑलराउंडर रैंकिंग में ऐश गार्डनर 516 अंकों के साथ नंबर-1 पर काबिज हैं.

हार के बीच हरमनप्रीत की छलांग
सीरीज 0-3 से गंवाने के बावजूद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को फायदा हुआ. 53, 54 और 25 रन की पारियों की बदौलत वह चार स्थान ऊपर चढ़कर 652 अंकों के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गईं.

साउथ अफ्रीका-पाकिस्तान सीरीज का असर
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच हुई वनडे सीरीज में भी कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ. पाकिस्तान की साद‍िया इकबाल पांच स्थान चढ़कर 583 अंकों के साथ 14वें नंबर पर पहुंचीं. फात‍िमा सना ऑलराउंडर रैंकिंग में पांच स्थान ऊपर चढ़कर 15वें (180) नंबर पर पहुंच गईं.  

न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच घरेलू टी20 सीरीज के बाद भी बदलाव देखने को मिला. मेली केर सात स्थान चढ़कर बल्लेबाजी में आठवें स्थान पर पहुंचीं. महिला क्रिकेट की ताजा रैंकिंग ने साफ कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी हो गई है. आने वाले महीनों में कई और बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement