कप्तानी बनी सिरदर्द! श्रेयस अय्यर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम का नया कप्तान बनाया गया था. बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर कुछ खास नहीं कर पाए हैं. आयरलैंड के बाद इंग्लैंड दौरे पर भी भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है.

Advertisement
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश... (Photo: Reuters) श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत की तलाश... (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मैनचेस्टर,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:46 PM IST

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से पराजय का मुंह देखना पड़ा. इस हार के साथ ही भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अब तक चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुका है, लेकिन टीम को एक भी जीत नहीं मिली.

श्रेयस अय्यर के अंडर भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दोनों टी20I मुकाबले हारे. फिर इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20I मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहने के बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टी हार गई. श्रेयस ऐसे पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने शुरुआती चार टी20 इंटरनेशनल मैचों में बतौर कप्तान एक भी जीत नहीं हासिल की.

Advertisement

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर आयोजित मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 190/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. अभिषेक शर्मा ने 43 रन, ईशान किशन ने 49 रन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 रनों का योगदान दिया. आखिर में तिलक वर्मा ने 11 गेंदों पर नाबाद 24 रन बनाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. इंग्लैंड की ओर से सैम करन सबसे सफल गेंदबाज रहे. करन ने तीन विकेट झटके.
यह भी पढ़ें: निराश ना हों वैभव! सचिन तेंदुलकर भी डेब्यू पर फ्लॉप हो गए थे, आगे तो दुनिया जीतनी है

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अर्शदीप सिंह ने फिल साल्ट और जोस बटलर को पहले ही ओवर में आउट कर भारत को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. हालांकि जैकब बेथेल ने नाबाद 76 रनों की शानदार पारी खेली. भारत ने 16 ओवर तक मैच पर पकड़ बनाए रखी थी, लेकिन रवि बिश्नोई का 17वां ओवर निर्णायक साबित हुआ. इस ओवर में दो नो-बॉल सहित 29 रन आए और यहीं से मैच पूरी तरह इंग्लैंड की तरफ झुक गया.
यह भी पढ़ें: 4 मैच में कप्तानी, 3 में हार... हताश और निराश श्रेयस अय्यर, इस बार किस पर फोड़ा हार का ठीकरा?

Advertisement

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने बाजी मारी.

अब तीसरा टी20I मुकाबला भारत के लिए अहम होगा. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की नजरें 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले पर होगी, जहां वह अपनी कप्तानी में पहली जीत दर्ज कर इस अनचाहे सिलसिले को खत्म करना चाहेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »