9 छक्के और तूफानी शतक... शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स में उड़ाया गर्दा, बांग्लादेशी बॉलर्स चित

एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. शेफाली ने 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 9 छक्के शामिल रहे.

Advertisement
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने जड़ा शतक (Photo: X/@BCCIWomen) एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने जड़ा शतक (Photo: X/@BCCIWomen)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • निशिन,
  • 20 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

भारत की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक जड़कर तहलका मचा दिया. शेफाली ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. 

शेफाली वर्मा ने 204.08 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों में नाबाद 100* रनों की पारी खेली. शेफाली ने अपनी पारी के दौरान चौकों और छक्कों की बरसात लगा दी. अपनी इस शानदार पारी में शेफाली ने 3 चौके और 9 छक्के जड़े. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 100 छक्के और T20I में नंबर-1 रन स्कोरर... स्मृति मंधाना ने एक साथ रचे दो बड़े रिकॉर्ड

उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 195/4 रन बनाए. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद अच्छी रही. शेफाली और स्मृति के बीच पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई.

स्मृति मंधाना 37 रन बनाकर आउट हो गई. स्मृति के आउट होने के बाद भारत का दूसरा विकेट भी जल्दी गिर गया. इसके बाद शेफाली ने टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ भारत की पारी को संभाला और दोनों के बीच 55 गेंदों में 94 रनों की साझेदारी हुई. हरमनप्रीत 40 रन बनाकर आउट हो गईं.

शेफाली की इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत के पक्ष में कर दिया. यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि मुकाबला एशियन गेम्स के सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर खेला जा रहा था.

Advertisement

महिला T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन

824 रन — लॉरा वोल्वार्ट (दक्षिण अफ्रीका), 2026
815 रन — शेफाली वर्मा (भारत), 2026
800 रन — नताशा माइल्स (हॉन्ग कॉन्ग), 2026
779 रन — ईशा ओजा (यूएई), 2025
779 रन — यास्मिन दासवानी (हॉन्ग कॉन्ग), 2026
763 रन — स्मृति मंधाना (भारत), 2024

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »