वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन की कुर्बानी! तीसरे नंबर पर उतरते ही क्यों फीके पड़ जाते हैं बल्ले के तेवर?

संजू सैमसन... वेल‍िंगटन में तीसरे नंबर पर खेलने उतरे, पर सफल नहीं रहे. संजू ने वैभव सूर्यवंशी के लिए अपनी बैट‍िंग पोजीशन की कुर्बानी दी, लेकिन खुद वो चल नहीं पाए. लेकिन इन सब के बीच यह बात माननी चाहिए कि संजू कहीं से 'फ्लॉप' साब‍ित नहीं हो जाते और ना ही उनके प्रदर्शन पर सवाल उठने चाहिए.

Advertisement
संजू सैमसन फ्लॉप नहीं, बैटिंग ऑर्डर बना परेशानी? नंबर-3 पर आंकड़े देख लीजिए (Photo: ITG) संजू सैमसन फ्लॉप नहीं, बैटिंग ऑर्डर बना परेशानी? नंबर-3 पर आंकड़े देख लीजिए (Photo: ITG)

कृष्ण कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:56 AM IST

वेल‍िंगटन टी20 में 27 अक्टूबर को जो हुआ, वो अव‍िश्वसनीय था. कुछ ऐसा जिसकी कल्पना किसी भी क्रिकेट फैन्स ने नहीं की होगी. रनों का तांडव था, चौकों छक्कों का सैलाब था.

न्यूजीलैंड की टीम ने सोचा तक नहीं की होगी कि अभ‍िषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी बल्ले से बमबारी कर देंगे, ऐसा मारेंगे... इस तरह कीव‍ियों को तोड़ेंगे. ऐसा लग रहा था कि दोनों बल्ले से रन नहीं म‍िसाइल दाग रहे हों. नतीजा यह हुआ कि भारतीय टीम ने इस तीसरे टी20 को भारतीय टीम ने 198 रनों के टारगेट को 13.2 ओवर्स में कम्प्लीट कर लिया. 

Advertisement

क्राइस्टचर्च में तीसरे नंबर पर उतरे वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में अपनी फेवरेट बैट‍िंग पोजीशन पर आए और महज 19 गेंदों पर 45 रन जड़ द‍िए.

अभ‍िषेक ने तो ऐसी बल्लेबाजी की जिससे व‍िपक्षी टीम की मेंटल हेल्थ खराब हो जाए (ये बात खुद ईशान क‍िशन ने अभ‍िषेक की बल्लेबाजी को लेकर तंज भरे अंदाज में कही)...अभ‍िषेक ने 113  रन 38 गेंदों पर बनाए और इसमें 9 चौके और 11 छक्के शाम‍िल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 297.36 का रहा. 

खैर अब वापस आते हैं उस मुद्दे पर, जो 27 अक्टूबर को हुए मैच के बाद एक बार फ‍िर चर्चा के केंद्र में हैं, जिस पर ड‍िबेट भी हो रही है, और सवाल भी उठ रहे हैं. और यह मुद्दा है संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर ख‍िलाने का...

यह बात अब आंकड़ों से समझ लीजिए. 

साल 2015 में टीम इंड‍िया के लिए डेब्यू करने वाले संजू सैमसन ने अब तक 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, इसकी  72 पार‍ियों में उन्होंने 1834 रन बनाए हैं. उनका एवरेज 27.37 और स्ट्राइक रेट 159.20 का है. कुल 3 शतक हैं और 11 अर्धशतक हैं. 

Advertisement

क्यों संजू को तीसरे नंबर पर ख‍िलाना सही नहीं?
दरअसल, संजू को टी20 इंटरनेशनल में तीसरे नंबर पर ख‍िलाना इसल‍िए सही नहीं हैं क्योंकि उनके आंकड़े बेहतर नहीं हैं. कैसे तो वो समझ लीजिए. ओपन‍िंग करते हुए नंबर 1 पोजीशन पर यानी पहली गेंद फेस करते हुए उन्होंने 34 गेंदों की 34 पार‍ियों में 1088 रन बनाए हैं. एवरेज 32.96 का है , स्ट्राइक रेट 178.94 का है. इसी पोजीशन पर उनके नाम 3 शतक और 7 अर्धशतक हैं.  

वहीं, उन्होंने नंबर 2 पोजीशन यानी जब पहली  बॉल फेस नहीं की और वो नॉन स्ट्राइकर पोजीशन पर थे तब उन्होंने 9 मैचों की  पार‍ियों में 246 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका एवरेज 30.75 और स्ट्राइक रेट 182.22 का है. यहां उनके नाम 2 अर्धशतक हैं.  

अब देख लेत हैं संजू के नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए आंकड़े. संजू ने 8 मैचों की 8 पर‍ियों में  118 रन इस नंबर पर बनाए हैं. यहां उनका स्ट्राइक रेट 116.83 का और एवरेज 14.75 का है. महज एक अर्धशतक उनके नाम इस पोजीशन पर है. यानी साफ है यहां उनका फॉर्म गड़बड़ा जाता है. 

वहीं संजू ने नंबर 4 पोजीशन पर 11 मैचों की 11 पार‍ियों में 213 रन 21.30 के एवरेज और 164 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. पांचवें नंबर पर उन्होंने 8 मैचों की 8 पार‍ियों में 138 रन 23 के एवरेज से बनाए हैं. वहीं छठे और सातवें नंबर पर भी उन्होंने 1-1 मैच खेला है, जहां उनके नाम क्रमश: 12 और 19 रन हैं. 

Advertisement

अब इन सारे आंकड़ों को समझा जाए तो एक बात क्रिस्टल क्ल‍ियर है कि संजू सैमसन को ओपन‍िंग पोजीशन भाती है, और ऐसे में उनको नीचे ख‍िलाया जाए तो वो गड़बड़ हो जाते हैं, कुछ लोग यह सवाल भी उठाएंगे कि फ्लैक्स‍िब‍िल‍िटी जरूरी है. तो यह सही बात है कि फ्लैक्स‍िब‍िल‍िटी जरूरी है लेकिन, उसके बाद अगर कोई फेल हो जाए तो तो एकदम सवाल नहीं उठने चाहिए. संजू ने इससे पूर्व क्राइस्टचर्च में हुए टी20 में 67 रन बनाए, फ‍िर क्राइस्टचर्च में हुए दूसरे टी20 में 14 रन बनाए थे. 

संजू उससे पूर्व वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ भारत में हुई टी20 सीरीज में खेले थे, जहां उन्होंने 5 मैचों की 5 पार‍ियों में 168 रन बनाए थे. इस दौरान उनका एवरेज 33.60और स्टाइक रेट 195.34 का था. वो तब उस सीरीज में रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर थे, शाई होप ( 5 मैच 261), शेरफेन रदरफोर्ड (5 मैच 221 रन ) और श्रेयस अय्यर (5 मैच 181 रन थे) उस सीरीज के टॉप 3 बैटर थे. यानी साफ है कि संजू को ओपन‍िंग पोजीशन पसंद है, लेकिन नीचे आते ही उनका फॉर्म गड़बड़ा जाता है. 

वैभव और अभ‍िषेक क्यों ओपनर बेहतर? 
सबसे बड़ी बात यह रही कि संजू सैमसन ने वेल‍िंगटन टी20 जोकि सीरीज का तीसरा मुकाबला था, उसमें 13 गेंदों पर 18 रन बनाए और वो काइल जेमीसन की गेंद पर बोल्ड हो गए. उनकी इस पारी को द‍िग्गज आंकड़ों के ल‍िहाज से कहेंगे कि यह कमजोर है, लेकिन यह भी मानना चाहिए कि अगर आप किसी के बैट‍िंग ऑर्डर में बदलाव करेंगे तो उससे फर्क पड़ेगा ही. कुल म‍िलाकर संजू ने मंगलवार को हुए मुकाबले में वैभव के लिए कुर्बानी दी (टीम मैनेजमेंट की भाषा में फ्लैक्स‍िब‍िल‍िटी), पर इससे संजू का प्रदर्शन पर सवाल नहीं उठने चाहिए. 

Advertisement

दूसरी ओर वैभव और अभ‍िषेक की लाइन संजू से आगे इसल‍िए हो जाती है, क्योंकि दोनों ही बतौर ओपनर्स धाकड़ हैं. 

अभ‍िषेक ने अब तक भारत के लिए टी20 में 2024 में डेब्यू किया, तब से वो 70 टी20 मुकाबलों की 69 पार‍ियों में 2240 रन बना चुके हैं. 135 उनका हाइएस्ट स्कोर है, वहीं उनका एवरेज इस दौरान  33.43 का है और स्ट्राइक रेट 196.83 है. वहीं अभ‍िषेक 4 शतक और 14 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं. अभ‍िषेक ने अब तक अपने कर‍ियर में केवल तीन ही पोजीशन पर बल्लेबाजी की है. नंबर 1, नंबर 2 और नंबर 3 पर 

नंबर 1 यानी मैच की पहली बॉल फेस करते हुए उन्होंने 24 मैचों की 24 पार‍ियों में 641 रन बनाए हैं, इस पोजीशन पर उनका एवरेज 27.86 है और स्ट्राइक रेट175.61 का है. इस पोजीशन पर उनके नाम 3 अर्धशतक भी हैं. 

वहीं उन्होंने जब ओपन‍िंग की और पहली बॉल फेस नहीं की, नॉन स्ट्राइकर पर थे, यानी नंबर 2 पोजीशन पर. तब अभ‍िषे ने 43 मैचों की 43 पार‍ियों में 1575 रन बनाए हैं. इस पोजीशन पर उनका तांडव अलग तरह का है, यहां उनका एवरेज  37.5  का है, स्ट्राइक रेट 209.16 का है. 

वहीं वो दो मैच नंबर 3 पर भी खेले हैं, यहां उन्होंने 2 मैचों की 2 पार‍ियों में 24 रन बनाए हैं, एवरेज 12 का है. 

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक 10 टी20 मैच खेले हैं, जहां उनके नाम 295 रन हैं. उनका एवरेज 29.5 है, स्ट्राइक रेट 185.53 का है, वहीं उनके नाम अर्धशतक 2 हैं. 

वैभव ने ओपन‍िंग में नंबर 1 पोजीशन पर खेलते हुए 6 मैचों की 6 पारियों में 214 रन बनाए हैं, यहां उनका 35.66 का  एवरेज और स्ट्राइक रेट 182.9 का है. वहीं नंबर 2 पर 3 मैचों 3 की पार‍ियों में 77 रन बनाए हैं, यहां उनका एवरेज 25.66 है, और स्ट्राइक रेट 226.47 का है . वहीं वो नंबर 3 पोजीशन पर 1 मैच की 1 पारी में वो 4 रन बना चुके हैं. वैभव ने नंबर 3 पर बैट‍िंग  क्राइस्टचर्च टी20 में की थी. 

यानी इन आंकड़ों से साफ है कि टीम इंड‍िया में इस समय हर जगह कंपटीशन है, खासकर ओपन‍िंग में, क्योंकि यशस्वी जायसवाल जैसा प्लेयर अगर दुन‍िया में कहीं होता तो वो प्लेइंग 11 होता, लेकिन केवल और केवल यह टीम इंड‍िया का  'कंपटीशन इकोस‍िस्टम' है, जिसकी वजह से यशस्वी टीम से बाहर हैं, वहीं संजू को  अपनी बैट‍िंग पोजीशन गंवानी पड़ जाती है. भले ही संजू ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 5    मैचों की 5 पार‍ियों में 321 रन 80.25 के एवरेज से 199.37 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे.     

Advertisement

कुल मिलाकर, वैभव और अभिषेक की आक्रामक ओपनिंग टीम इंडिया के लिए बड़ी ताकत है. लेकिन संजू के आंकड़े भी बताते हैं कि वह ओपनिंग में ज्यादा सहज और प्रभावी हैं. टीम मैनेजमेंट की फ्लेक्सिबिलिटी अपनी जगह जरूरी है, मगर संजू की तीसरे नंबर की एक पारी को उनके पूरे करियर का फैसला नहीं बनने देना चाहिए.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »