दलीप ट्रॉफी: ऋतुराज गायकवाड़ को मिली पश्चिम क्षेत्र की कमान, पृथ्वी शॉ और सरफराज भी टीम में

दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए पश्चिम क्षेत्र की टीम का ऐलान हो गया है. ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान और शम्स मुलानी को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, मुशीर खान और शार्दुल ठाकुर भी टीम में शामिल हैं.

Advertisement
वेस्ट जोन स्क्वाड का ऐलान. (Photo, PTI) वेस्ट जोन स्क्वाड का ऐलान. (Photo, PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुंबई,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

भारत और महाराष्ट्र के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को 23 अगस्त से बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए पश्चिम क्षेत्र का कप्तान बनाया गया है. मुंबई के ऑलराउंडर शम्स मुलानी को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है.

मुंबई के मुख्य चयनकर्ता राजेश पवार की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सोमवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की.

Advertisement

दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल-2 में पश्चिम क्षेत्र का मुकाबला 23 से 26 अगस्त के बीच उत्तर क्षेत्र से होगा. इस प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 6 से 10 सितंबर तक फाइनल भी शामिल है.

पिछले साल मुंबई छोड़कर महाराष्ट्र का रुख करने वाले पृथ्वी शॉ को भी पश्चिम क्षेत्र की टीम में जगह मिली है. इसके अलावा सरफराज खान और मुशीर खान भी टीम का हिस्सा हैं.

पश्चिम क्षेत्र की टीम
कप्तान: ऋतुराज गायकवाड़ (महाराष्ट्र)
उपकप्तान: शम्स मुलानी (मुंबई)

अन्य खिलाड़ी: पृथ्वी शॉ (महाराष्ट्र), हार्विक देसाई (विकेटकीपर, सौराष्ट्र), उर्विल पटेल (विकेटकीपर, गुजरात), शिवालिक शर्मा (बड़ौदा), मुशीर खान (मुंबई), सरफराज खान (मुंबई), जयमीत पटेल (गुजरात), सिद्धार्थ देसाई (गुजरात), तनुष कोटियन (मुंबई), तुषार देशपांडे (मुंबई), शार्दुल ठाकुर (मुंबई), अतीत सेठ (बड़ौदा) और मुकेश चौधरी (महाराष्ट्र)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »