IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, इस लेग-स्पिनर की एंट्री

जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा सेटबैक लगा है. स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह रवि बिश्नोई को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

Advertisement
हैमस्ट्रिंग चोट के कारण स्पिनर वरुण चक्रवर्ती जिम्बाब्वे दौरे से बाहर (Photo: PTI) हैमस्ट्रिंग चोट के कारण स्पिनर वरुण चक्रवर्ती जिम्बाब्वे दौरे से बाहर (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:57 AM IST

भारतीय टीम को जिम्बाब्वे दौरे से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग चोट के कारण तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 23 जुलाई से हरारे में शुरू होगी. 

स्पोर्ट्स स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक अनुभवी लेग स्पिनर रवि बिश्नोई जिम्बाब्वे दौरे पर वरुण चक्रवर्ती की जगह लेंगे. चयन समिति ने यह फैसला मेडिकल टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद लिया.

Advertisement

वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी. शुरुआत में उम्मीद थी कि वह समय पर फिट हो जाएंगे, लेकिन पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण उन्हें जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें: बिकिनी में मंगेतर संग रोमांटिक हुई स्टार फुटबॉलर, वेकेशन की तस्वीरें VIRAL

रवि बिश्नोई भारत के लिए टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. उनकी तेज गति और विविधता भरी लेग स्पिन उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक अहम गेंदबाज बनाती है. चयनकर्ता उन्हें वरुण के सबसे उपयुक्त विकल्प के रूप में देख रहे हैं.

भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड से टी20 सीरीज हारकर जिम्बाब्वे दौरे पर जा रही है. इस दौरे में भारतीय टीम कई युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है और टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कौन है ये 33 साल की सुपरमॉडल? जो व‍िम्बडलन में ब्रायन लारा के करीब द‍िखी

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल
पहला टी20- 23 जुलाई, हरारे
दूसरा टी20- 25 जुलाई, हरारे
तीसरा टी20- 26 जुलाई, हरारे 

(तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से खेले जाएंगे) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »