IPL में बड़े बैट से खेल रहा था गुजराती प्लेयर, अंपायर ने पकड़ लिया, जानें न‍ियम, VIDEO

IPL 2026 के पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम गुजरात टाइटन्स (GT) मुकाबले में एक महत्वपूर्ण मोमेंट सामने आया . जब गुजरात के राहुल तेवतिया 19वें ओवर में बैटिंग करने उतरे, स्कोर 144/5 था, लेकिन अंपायरों ने उनके बैट को रूटीन गेज टेस्ट में फेल कर दिया. ओवरसाइज्ड बैट पकड़े जाने पर तेवतिया को तुरंत बैट बदलना पड़ा.यह IPL 2026 का पहला बैट रेगुलेशन वॉयलेशन था.

Advertisement
राहुल तेवत‍िया की 31 मार्च को हुई मुकाबले में अंपायर ने की थी जांच (Photo: Screengrab) राहुल तेवत‍िया की 31 मार्च को हुई मुकाबले में अंपायर ने की थी जांच (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • न्यू चंडीगढ़ ,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

Cricket bat size rules: IPL (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग ) 2026 में मंगलवार (31 मार्च) को पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम गुजरात टाइटन्स (GT)के बीच मुकाबला हुआ. ज‍िसे पंजाब की टीम ने 3 विकेट से 5 गेंद शेष रहते अपने नाम किया. 

इस मैच में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच एक अनोखा ड्रामा देखने को मिला. दरअसल, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की पारी में जब राहुल तेवतिया बैटिंग करने उतरे.लेकिन जैसे ही उन्होंने गार्ड लिया, ऑन-फील्ड अंपायरों ने उन्हें रोक दिया. 

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि तेवतिया का बैट रूटीन गेज टेस्ट में फेल हो गया.BCCI के नियमों के मुताबिक बैट की डाइमेंशन्स MCC और ICC स्टैंडर्ड्स से ज्यादा थीं, जिससे अनफेयर एडवांटेज मिल सकता था.अंपायरों ने तुरंत उन्हें बैट बदलने को कहा और तेवतिया को एक डिलीवरी भी फेस करने से पहले दूसरे बैट लेना पड़ा 

यह IPL 2026 सीजन का पहला बैट रेगुलेशन वॉयलेशन था, जिसने फैन्स के बीच काफी चर्चा छेड़ दी. BCCI की यह सख्ती अनफेयर एडवांटेज रोकने के मकसद से की जा रही है. मैच में GT ने 20 ओवरों में 162/6 का स्कोर बनाया, जबकि PBKS ने 19.1 ओवर में टारगेट चेज कर तीन विकेट से जीत दर्ज की.

तेवतिया ने बाद में रिप्लेसमेंट बैट से नॉट आउट 11 रन बनाए, जिसमें एक बाउंड्री भी शामिल थी. IPL में अब रूटीन गेज चेकिंग बढ़ गई है, ताकि कोई भी खिलाड़ी नियम तोड़कर फायदा न उठा सके.फैंस इस पर रिएक्ट करते हुए कह रहे हैं कि नियमों की एन्फोर्समेंट मैच की इंटीग्रिटी बनाए रखने के लिए जरूरी है. 

Advertisement

MCC के न‍ियम के अनुसार बल्ले का माप 
बल्ले में दो हिस्से होते हैं, एक हैंडल और एक ब्लेड. जब हैंडल का निचला हिस्सा अंदर डाला जाता है, तो बैट की पूरी लंबाई 38 इंच/96.52 cm से ज्यादा हीं होनी चाहिए. 

MCC के  रूल 5.7.2 के अनुसार बैट का ब्लेड नीचे दिए गए साइज से ज़्यादा नहीं होना चाहिए. 
चौड़ाई: 4.25 इंच / 10.8 cm
गहराई: 2.64 इंच / 6.7 cm
किनारे: 1.56 इंच / 4.0 cm.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement