कोहली को OUT करने वाले गेंदबाज की टीम इंडिया में होगी एंट्री... आकिब नबी भी सेलेक्शन की रेस में, जसप्रीत बुमराह पर बड़ा अपडेट

प्रिंस यादव ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर सुर्खियां बटोरी थीं. प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में प्रदर्शन शानदार रहा है और वो जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी पहने नजर आ सकते हैं. भारतीय टीम का आईपीएल के बाद शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है.

Advertisement
प्रिंस यादव ने विराट कोहली को आउट कर सुर्खियां बटोरीं. (Photo: AFP) प्रिंस यादव ने विराट कोहली को आउट कर सुर्खियां बटोरीं. (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:05 PM IST

भारतीय टीम को अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने घर में एक टेस्ट मैच और तीन वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अफगानिस्तान के खिलाफ एक्शन में दिख सकते हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक भारतीय चयन समिति और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) बुमराह के बढ़ते वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए उन्हें अफगानिस्तान सीरीज में सीमित इस्तेमाल करने की योजना बना रही है. हालांकि माना जा रहा है कि बुमराह दोनों फॉर्मेट में नहीं खेलेंगे.

Advertisement

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इसके बाद 14, 17 और 20 जून को ODI मुकाबले होंगे. सूत्रों के अनुसार अगर जसप्रीत बुमराह टेस्ट मैच खेलते हैं, तो उन्हें ODI सीरीज से आराम दिया जाएगा. वहीं अगर चयनकर्ता उन्हें ODI सीरीज में उतारने का फैसला लेते हैं, तो वह टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज को लेकर भारतीय फैन्स में काफी उत्साह है क्योंकि यही वह फॉर्मेट है जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा भारत के लिए खेलते हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं के लिए जसप्रीत बुमराह के इस्तेमाल को लेकर फैसला और भी अहम हो गया है.

प्रिंस की टीम इंडिया में एंट्री तय!
दिल्ली और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव का नाम भी चयन बैठक में चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 8 मैचों में 17 विकेट लिए थे, जबकि IPL 2026 में भी 12 मैचों में 16 विकेट लेकर प्रभावित किया है. विराट कोहली को शानदार सीम गेंद पर क्लीन बोल्ड करने के बाद उनकी चर्चा और तेज हो गई है. प्रिंस को वनडे टीम में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है.

Advertisement

हर्षित राणा और आकाश दीपर फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को रिजर्व पेसर के तौर पर मौका मिल सकता है. हालांकि उनकी सीधी टक्कर नीतीश कुमार रेड्डी से मानी जा रही है.

टेस्ट टीम में विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल की जगह लगभग पक्की मानी जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक देवदत्त पडिक्कल को टेस्ट टीम में दोबारा जगह मिल सकती है और वो नंबर-3 पर बैटिंग कर सकते हैं. नंबर-3 पोजीशन के लिए वैसे वॉशिंगटन सुंदर और विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल भी रेस में हैं.

अफगानिस्तान का भारत दौरा
♦ टेस्ट मैच- 6 जून से, न्यू चंडीगढ़, सुबह 9:30 बजे
♦ पहला वनडे- 14 जून, धर्मशाला, दोपहर 1:30 बजे
♦ दूसरा वनडे- 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1:30 बजे
♦ तीसरा वनडे- 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1:30 बजे

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement