PBKS vs MI, IPL 2026 Live Score: पंजाब की पारी म‍िड‍िल ओवर्स में चरमराई, मुंबई की शानदार गेंदबाजी

Punjab Kings vs Mumbai Indians, IPL Live Cricket Score: धर्मशाला में गुरुवार (14 मई) को पंजाब किंग्स की मुंबई इंड‍ियंस से भ‍िड़ंत है. मुंबई आईपीएल की प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है. पंजाब की टीम अगर जीतती है तो पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर होगी.

Advertisement
PBKS vs MI, IPL 2026 Live Score (Photo: PTI ) PBKS vs MI, IPL 2026 Live Score (Photo: PTI )

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • धर्मशाला ,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:40 PM IST

IPL 2026 में गुरुवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने है.  मैच में टॉस मुंबई इंड‍ियंस टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. 

इस मैच में सूर्यकुमार यादव पर्सनल कारणों की वजह से नहीं खेल रहे हैं, हार्द‍िक भी टीम में नहीं हैं. इस समय पंजाब की टीम बल्लेबाजी कर रही है. इस मैच की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें.  

Advertisement

पंजाब की पारी की हाइलाइट्स 

इस मुकाबले में पंजाब के लिए ओपन‍िंग करने प्रभस‍िमरन स‍िंंह और प्र‍ियांश आर्य आए और दोनों ने एक बार नजरें जमने के बाद खुलकर खेलना शुरू किया. हालांकि जब स्कोर 50 रन हुआ, तभी दीपक चाहर ने प्र‍ियांश आर्य (22) को बोल्ड कर दिया. इसके बाद प्रभस‍िमरन सिंह और कूपर कोनोली संभलकर खेले और स्कोर को 100 के पार ले गए. लेकिन जब प्रभस‍िमरन 57 के स्कोर पर थे तो वो शार्दुल ठाकुर की गेंद पर कूपर कोनोली को कैच थमा बैठे.  इसके बाद आए श्रेयस अय्यर महज 4 रन पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बोल्ड हो गए . फ‍िर राज बावा ने भी अपने पहले ओवर में कूपर कोनोली को बोल्ड कर द‍िया. इसके बाद सूर्यांश शेडगे (8) भी कुछ खास नहीं कर सके और वो भी राजबावा का श‍िकार बन गए. 

व‍िकेट पतन: 1-50 (प्रियांश आर्य, 5.3 ओवर), 2-107 (प्रभसिमरन सिंह, 11.2 ओवर), 3-111 (श्रेयस अय्यर, 11.4 ओवर), 4-111 (कूपर कोनोली, 12.3 ओवर), , 5-123 (सूर्यांश शेडगे, 13.2 ओवर)

Advertisement

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर कप्तान बुमराह ने कहा कि पिछले मैच को देखने के बाद टीम को लगा कि रात में मौसम ठंडा होने के साथ पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो सकती है.

बुमराह ने टॉस के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी से पहले टेस्ट कप्तान बनने से पहले करनी पड़ेगी. उन्होंने कहा- हमारे पास अभी तीन मैच बचे हैं. हम इन्हें एंजॉय करना चाहते हैं और कुछ टीमों का खेल बिगाड़ना चाहते हैं. 

मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में दो बड़े खिलाड़ियों की कमी खल रही है. बुमराह ने बताया कि सूर्यकुमार यादव निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं, जबकि अल्लाह गजनफर भी टीम का हिस्सा नहीं हैं.

दूसरी ओर श्रेयस ने कहा कि अगर टॉस उनके पक्ष में जाता तो पंजाब भी पहले गेंदबाजी ही करती. उन्होंने माना कि विकेट थोड़ा सूखा नजर आ रहा है, लेकिन मैच के दौरान उसका व्यवहार कैसा रहेगा, यह अभी साफ नहीं है.

श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम अब पिछली गलतियों के बारे में ज्यादा नहीं सोच रही और सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान पर उतरना चाहती है. पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग XI में तीन बदलाव किए हैं. हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट और अजमतुल्लाह ओमरजई को टीम में शामिल किया गया है.

Advertisement

मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम बाकी मैचों में मजबूत प्रदर्शन के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी. वहीं पंजाब किंग्स के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की उम्मीदों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

पंजाब किंग्स प्लेइंग XI: प्रियांश आर्य , प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.                                                                                                                                        
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रघु शर्मा. 

पंजाब किंग्स के इम्पैक्ट सब्स: विजयकुमार वैशाक, हरप्रीत बरार, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे
मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट सब्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट

मुंबई इंडियंस (MI) स्क्वॉड: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव , तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, रघु शर्मा, मयंक रावत,रॉबिन मिंज , शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पंड्या, केशव महाराज, आकाशवाणी कुमार, मयंक मार्कंडे, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवर, कृष भगत, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार

Advertisement

पंजाब किंग्स (PBKS) स्क्वॉड: प्र‍ियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विजयकुमार वैशाख, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह ओमरजई, नेहाल वढेरा, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, विशाल निशाद

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement