लॉर्ड्स का वो अजीब दृश्य... जब न्यूड शख्स ने लगाई थी पिच पर छलांग

क्रिकेट के मैदान पर स्ट्रीकर का घुस आना हमेशा चर्चा का विषय रहा है. क्रिकेट में पहली बार लॉर्ड्स में यह अजीब नजारा देखा गया. 1975 में आज के ही दिन (4 अगस्त ) एशेज सीरीज के दौरान यह वाकया देखने को मिला था.

Advertisement
1975 लॉर्ड्स टेस्ट: मैदान में घुस आए स्ट्रीकर को बाहर ले जाते सुरक्षाकर्मी. (Getty) 1975 लॉर्ड्स टेस्ट: मैदान में घुस आए स्ट्रीकर को बाहर ले जाते सुरक्षाकर्मी. (Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:32 AM IST
  • पहली बार 1975 में क्रिकेट के मैदान में घुसा 'स्ट्रीकर'
  • ... उस 'स्ट्रीकर' की हरकत से दंग रह गए थे सभी

खेल के दौरान मैदान पर 'स्ट्रीकर' का घुस आना कोई नई बात नहीं हैं. स्ट्रीकर ऐसे दर्शक को कहा जाता है, जो अपने सारे कपड़े उतार कर मैदान में प्रवेश कर जाता है और अपनी चहलकदमी से खेल को बाधित करने की कोशिश करता है. कई बार खेल के दौरान जोश या मस्ती की वजह से दर्शक ऐसी हरकतें करते हैं.

Advertisement

क्रिकेट में पहली बार 47 साल पहले आज ही (4 अगस्त) 1975 में स्ट्रीकर को देख सभी दंग रह गए थे, वो भी क्रिकेट के मक्का- लॉर्ड्स में. तब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट जारी था. इस दौरान पहले स्ट्रीकर के तौर पर माइकल एंजेलो, जो मर्चेंट नेवी में कुक था, का नाम इतिहास में दर्ज हो गया.

दावा तो यह भी किया जाता है कि माइकल एंजेलो किसी टेस्ट के दौरान मैदान पर उतरने वाला पहला स्ट्रीकर नहीं था. इस तरह की घटना एक साल पहले ऑकलैंड में हो चुकी थी, जब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट के दौरान दो बार स्ट्रीकर को मैदान में घुसते देखा गया था. खैर, पहले स्ट्रीकर के तौर पर जाने गए माइकल एंजेलो का किस्सा बड़ा दिलचस्प है.

Advertisement

जब लॉर्ड्स में छाई थी सुस्ती, तभी...

दरअसल, 31 जुलाई से 5 अगस्त 1975 के दौरान खेले गए उस लॉर्ड्स टेस्ट का चौथा दिन काफी उबाऊ था. उस वक्त इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 399/6 रन बनाए थे. बॉब वूल्मर और एलन नॉट क्रीज पर थे, तभी 24 साल के उस शख्स (माइकल एंजेलो) ने दौड़ लगाते हुए स्टंप्स के ऊपर से छलांग लगाई. वैसे दर्शक, जो उस वक्त मैदान पर छाई सुस्ती से ऊंघ रहे थे, अचानक इस अजीब दृश्य को देखकर हैरान रह गए.

स्ट्रीकर- इंग्लैंड का माइकल एंजेलो (Getty)

शर्त जीती, पर भरना पड़ा जुर्माना

लॉर्ड्स के नर्सरी छोर से घुसे उस स्ट्रीकर को माउंट स्टैंड छोर पर सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया और मैदान से बाहर ले गए. आखिरकार मैजिस्ट्रेट ने उस पर 10 पाउंड का जुर्माना लगाया. मजे की बात है कि मैदान पर न्यूड होकर घुसने की शर्त जीतने पर उसे उतने ही पाउंड मिले थे.

माइकल ने 9 साल पहले उस घटना का याद करते हुए कहा था, 'यह मैच काफी उबाऊ था. ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के साथ थोड़ा मजाक चल रहा था. मैं पी रहा था, लेकिन इतना भी नहीं... अगर ऐसा रहता, तो स्टंप पर कूद नहीं पाता. इससे ज्यादा मुझे याद नहीं.'

इसके बाद तो स्ट्रीकरों ने मैदान पर लगातार धावा बोला और खेल को बाधित किया. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ग्रेग चैपल को सार्वजनिक तौर पर बयान देना पड़ा कि वह मैदान में स्ट्रीकरों से गंभीरता से निपटेंगे. फरवरी 1977 में ऑकलैंड के ईडन पार्क पार्क में खेले गए न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान चैपल ने एक स्ट्रीकर की खूब खबर ली थी.

Advertisement

जब चैपल ने स्ट्रीकर को 'धो डाला'

मैदान में घुस आए स्ट्रीकर का चैपल ने पीछा किया, उसे पकड़ा और बल्ले से उसकी पिटाई. लेकिन इसके बाद चैपल की एकाग्रता भंग हो गई और वह 58 रन बनाकर रन आउट हो गए. बाद में पता चला उस स्ट्रीकर का नाम लियोनार्ड ब्रूस मैकॉले था. पिटाई से खफा उस स्ट्रीकर ने चैपल को अदालत तक खींचने की कोशिश की. लेकिन उल्टे उसे ही उपनी हरकत के लिए जुर्माना भरना पड़ा.

Lord's 1986: Eng vs IND

लॉर्ड्स का वो मजेदार वाकया...

लॉर्ड्स का ही एक मजेदार वाकया, 1986 में देखने को मिला. इंग्लैंड के खिलाफ दौरे के पहले टेस्ट में भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही थी. मैच के दूसरे दिन एक महिला स्ट्रीकर (एशेल समर्स) मैदान में घुस आई. उस वक्त सुनील गावस्कर बल्लेबाजी कर रहे थे. वह स्ट्रीकर इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम को टीम में नहीं देख हैरान थी. दरअसल, बॉथम भांग लेने के आरोप में दो महीने का निलंबन झेल रहे थे. वह स्ट्रीकर मैदान में बैनर के साथ घुस आई थी, जिसमें लिखा था- बॉथम को वापस लाओ.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »