नाना पाटेकर के निधन से टूटा क्रिकेटर शिखर धवन का दिल, कमेंटेटर हर्षा भोगले बोले- दुख भरा दिन है

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित आवास पर निधन हो गया. वह 76 साल के थे. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. क्रिकेटर शिखर धवन और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Advertisement
नाना पाटेकर के निधन से क्रिकेट जगत भी गमगीन, शिखर धवन बोले- आपका काम पीढ़ियों को प्रेरित करेगा (Photo: ITG) नाना पाटेकर के निधन से क्रिकेट जगत भी गमगीन, शिखर धवन बोले- आपका काम पीढ़ियों को प्रेरित करेगा (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 08 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार (8 अक्टूबर) तड़के गोवा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वह 75 साल के थे. पणजी के पास डोना पाउला स्थित अपार्टमेंट में वह बेहोशी की हालत में मिले थे.

सीनियर डॉक्टर डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को एक निजी अस्पताल लाया गया. उन्हें करीब 45 मिनट तक CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. अस्पताल में उन्हें सुबह 5:10 बजे मृत घोषित किया गया.

Advertisement

करीबी दोस्त को रात में भेजा था मैसेज
डॉक्टर के मुताबिक, नाना पाटेकर ने रात करीब 3:30 बजे अपने एक दोस्त को मैसेज कर बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. दोस्त ने करीब 4 बजे वह मैसेज देखा और तुरंत उनके अपार्टमेंट पहुंच गया. नाना वहां एक केयरटेकर के साथ रह रहे थे.

केयरटेकर उन्हें निजी अस्पताल ले जाने के लिए पहुंचा, जबकि अस्पताल से एक एंबुलेंस उनके घर भेजी गई. डॉक्टरों ने एंबुलेंस में ही इलाज शुरू कर दिया था. उनका घर अस्पताल से करीब 5 मिनट की दूरी पर था.

अस्पताल पहुंचने के बाद भी डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सुबह 5:10 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बांबोलिम भेजा गया है, जहां मौत की सही वजह का पता लगाया जाएगा.

Advertisement

शिखर धवन ने दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर के निधन की खबर से क्रिकेट जगत में भी शोक की लहर है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,'इंडियन सिनेमा ने आज एक बहुत खास टैलेंट खो दिया हैनाना पाटेकर साहब, आपका काम पीढ़ियों को इंस्पायर करता रहेगा, ओम शांति. 

हर्षा भोगले का भी छलका दर्द
मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया, उन्होंने लिखा, 'ओह नो, एक बेहतरीन एक्टर, स्क्रीन पर इंटेंस और जिंदगी में भी इंटेंस, स्टेज पर शानदार और ऐसी अट्रैक्टिव प्रेजेंस, सब कुछ 100% किया,  दुखद दिन है. 

तीन नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित
नाना पाटेकर हिंदी और मराठी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते थे. उनकी चर्चित हिंदी फिल्मों में 'परिंदा', 'प्रहार: द फाइनल एक्ट', 'तिरंगा', 'क्रांतिवीर' और 'खामोशी: द म्यूजिकल' शामिल हैं.

उन्हें तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड, कई फिल्मफेयर अवॉर्ड, महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी मिल चुके थे. नाना पाटेकर को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »