एशेज, वर्ल्ड कप और ओलंपिक... ऑस्ट्रेलियाई टीम में माइक हसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

माइकल हसी ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ एक नई जिम्मेदारी में जुड़ रहे हैं. टीम को आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारी में उनके अनुभव से मदद मिलने की उम्मीद है. हसी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 12398 रन बनाए.

Advertisement
माइक हसी चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हो गए थे, अब मिली बड़ी जिम्मेदारी. (Photo: Reuters) माइक हसी चेन्नई सुपर किंग्स से अलग हो गए थे, अब मिली बड़ी जिम्मेदारी. (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मेलबर्न,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी अब अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ नई भूमिका में नजर आएंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने उन्हें हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के कोचिंग ग्रुप में कंसल्टेंट कोच नियुक्त किया है. हसी आने वाले वर्षों में टीम की रणनीति तैयार करने, विरोधियों का विश्लेषण करने और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में योगदान देंगे.

उनकी नियुक्ति इसी महीने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज से शुरू होगी. इसके बाद माइकल हसी अगले साल होने वाली एशेज सीरीज, 2027 वनडे वर्ल्ड कप, 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक और आगामी टी20 वर्ल्ड कप चक्र के दौरान भी टीम के साथ काम करेंगे.

Advertisement

हसी के पास कोचिंग का भी अच्छा अनुभव
माइकल हसी ने हाल के वर्षों में दुनिया की कई बड़ी टी20 प्रतियोगिताओं में कोचिंग की है. वह इंग्लैंड की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़े रहे हैं. इसके अलावा IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) और द हंड्रेड जैसी लीग में भी काम कर चुके हैं. उनकी जिम्मेदारियों में खास तौर पर टी20 रणनीति बनाना, विपक्षी टीमों की ताकत और कमजोरियों का आकलन, नए खिलाड़ियों की पहचान तथा उनके प्रदर्शन पर काम करना शामिल होगा.
यह भी पढ़ें: 'सोने की तलाश में हीरा खो दिया...', शुभमन गिल के हर शतक पर वेंकटेश अय्यर को सुनने पड़ते हैं KKR फैन्स के ताने

माइकल हसी ने नई भूमिका मिलने पर उत्साह जताते हुए कहा, 'आने वाले वर्षों में टीम का औपचारिक और सार्थक रूप से हिस्सा बनने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं. इस टीम ने हाल के समय में काफी उपलब्धियां हासिल की हैं. उम्मीद है कि मैं खिलाड़ियों और कोचिंग ग्रुप के लिए उपयोगी साबित हो सकूंगा.'
यह भी पढ़ें: पूर्व KKR स्टार क्रिस लिन कोकीन टेस्ट में फंसे, 2 महीने पहले चुपचाप झेला बैन... अब हुआ खुलासा!

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने माइकल हसी का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव मौजूदा कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद होगा. उन्होंने यह भी कहा कि हसी का अलग-अलग फॉर्मेट, देशों और प्रतियोगिताओं में खेलने तथा कोचिंग करने का अनुभव उन्हें टीम के लिए खास बनाता है.

माइकल हसी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 302 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. अपने इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 22 शतक लगाए. जनवरी 2013 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »