LSG vs RR, IPL 2026 Live Score: लखनऊ की बल्लेबाजी जारी, राजस्थान ने दिया है 160 रनों का लक्ष्य

Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद टीम को दो हार झेलनी पड़ी है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत और ज्यादा चिंताजनक है, टीम को दो जीत मिली है और 4 हार झेलनी पड़ी है.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी का विकेट झटकने के बाद जश्न मनाते मोहसिन (Photo: ITG) वैभव सूर्यवंशी का विकेट झटकने के बाद जश्न मनाते मोहसिन (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:39 PM IST

लखनऊ सुपर जॉयंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला खेला जा रहा है. ये मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में है. जहां टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. राजस्थान की टीम ने जडेजा के नाबाद 43 रनों के दम पर 159 रन बनाए हैं. लखनऊ की बैटिंग जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड जानने और पल-पल की अपडेट के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...

Advertisement

ऐसे चल रही है राजस्थान की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के लिए पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने किया. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग शुरू की. तीसरे ओवर में शमी ने यशस्वी का विकेट झटका. ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे हैरतअंगेज कैच लपका. यशस्वी ने 22 रन बनाए. इसी ओवर में शमी ने जुरेल का भी विकेट झटका. जुरेल खाता भी नहीं खोल सके. चौथे ओवर में मोहसिन ने राजस्थान को उस वक्त बड़ा झटका दिया जब उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का विकेट लिया. वैभव ने इस मैच में केवल 8 रन बनाए. लेकिन इसके बाद रियान पराग ने पारी को संभाला और 7 ओवर के बाद टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया.


लेकिन 9वें ओवर में प्रिंस यादव ने राजस्थान को चौथा झटका दिया जब रियान पराग 20 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद जडेजा ने 43 रनों की नाबाद पारी खेली और फरेरा ने भी पारी को संभालने की कोशिश जरूर की. जिसके दम पर राजस्थान की टीम 159 रन बना सकी. लखनऊ की ओर से शमी ने 4 ओवर में दो विकेट झटके. वगीं, प्रिंस यादव, मोहसिन खान को भी 2-2 विकेट मिले.

Advertisement

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव.

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर.

राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद टीम को दो हार झेलनी पड़ी है. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत और ज्यादा चिंताजनक है, टीम को दो जीत मिली है और 4 हार झेलनी पड़ी है. 

राजस्थान की ओपनिंग जोड़ी इस सीजन सबसे खतरनाक रही है, जो औसतन 54.66 और 11.44 की रनरेट से रन बना रही है. हालांकि, मिडिल ऑर्डर खासकर स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष करता दिखा है.

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए नई गेंद से गेंदबाजी एक मजबूत पक्ष रहा है, लेकिन हाल ही में पंजाब के खिलाफ 250 से ज्यादा रन लुटाने के बाद गेंदबाजी पर सवाल उठे हैं. टीम की सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजी में अस्थिरता और विदेशी खिलाड़ियों का खराब फॉर्म है. खासकर निकोलस पूरन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, जो इस साल टी20 में 12.53 की औसत और 105.16 की स्ट्राइक रेट से जूझ रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement