'ऐसी पारी सिर्फ कप्तान ही खेलता है...', श्रेयस अय्यर पर फिदा इरफान पठान, शिवम दुबे की भी जमकर तारीफ की

इरफान पठान ने श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर ने दबाव में शानदार कप्तानी पारी खेली, जबकि शिवम दुबे लगातार टीम के लिए मैच जिताने वाली पारियां खेल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में श्रेयस और शिवम ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया.

Advertisement
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने श्रेयस अय्यर की करी तारीफ (Photo: Reuters) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने श्रेयस अय्यर की करी तारीफ (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग पोस्ट किए और उन्हें भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा बताया.

इरफान पठान ने शिवम दुबे की सराहना करते हुए लिखा, 'शिवम दुबे लगातार टीम के लिए अहम पारियां खेल रहे हैं. वह भारतीय टी20 टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं.' पठान का मानना है कि दुबे मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए उपयोगी योगदान दे रहे हैं और अपनी बल्लेबाजी से लगातार भरोसा जता रहे हैं.

Advertisement

इसके बाद इरफान ने टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा कि 'श्रेयस अय्यर की पारी उस समय आई, जब भारतीय टीम दबाव में थी. एक कप्तान से ऐसी ही पारी की उम्मीद की जाती है. यही उनकी सबसे बड़ी क्षमता है.'

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने बनवाया क्रिकेट स्टेड‍ियम, वीड‍ियो में नजर आया 'पाकिस्तानी' ख‍िलाड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई (बुधवार) को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों पर 68 रनों की दमदार पारी खेली.

वहीं शिवम दुबे ने भी 21 गेंदों में 42* रनों की नाबाद पारी खेलकर 20 ओवर्स में टीम का टोटल 189 रनों तक पहुंचा दिया. हालांकि बारिश के चलते यह मैच रद्द हो गया और इंग्लैंड को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला.

Advertisement

इरफान पठान के इन ट्वीट्स के बाद सोशल मीडिया पर भी दोनों खिलाड़ियों की जमकर चर्चा हो रही है. क्रिकेट फैन्स का मानना है कि अगर दोनों खिलाड़ी इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो आने वाले बड़े टूर्नामेंटों में भारतीय टीम की सफलता में उनकी भूमिका बेहद अहम होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »