शाहरुख खान ने बनवाया क्रिकेट स्टेड‍ियम, वीड‍ियो में नजर आया 'पाकिस्तानी' ख‍िलाड़ी

शाहरुख खान ने लॉस एंजेलिस में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया. उन्होंने इसे अपने सपने के सच होने जैसा बताते हुए दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को समर्पित किया है. शाहरुख द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में एक पाकिस्तानी ख‍िलाड़ी भी नजर आ रहा है.

Advertisement
शाहरुख खान का पूरा हुआ सपना (Photo: PTI) शाहरुख खान का पूरा हुआ सपना (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लॉस एंजेलिस,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक शाहरुख खान का एक बड़ा सपना आखिरकार साकार हो गया है. उन्होंने अमेरिका के लॉस एंजेलिस (LA) में नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया. 

इस खास मौके पर शाहरुख ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए इसे अपने सपने के सच होने जैसा बताया. शाहरुख खान ने लिखा, 'जो एक सपना था, वह आज हकीकत बन गया है. लॉस एंजेलिस के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आप सभी का स्वागत है.'

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह मैदान सिर्फ क्रिकेट के लिए नहीं, बल्कि मनोरंजन, परिवारों और ऐसी यादों के लिए बनाया गया है जो हमेशा साथ रहेंगी. शाहरुख ने इस परियोजना में सहयोग के लिए ICC चेयरमैन जय शाह और संजोग गुप्ता का विशेष धन्यवाद भी दिया है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी पर बोलते हुए मर्यादा भूले रवि शास्त्री, LIVE शो में दिया बेतुका बयान

उन्होंने आगे लिखा कि यह क्रिकेट ग्राउंड सिर्फ लॉस एंजेलिस के लोगों के लिए नहीं, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों और पूरे नाइट राइडर्स परिवार के लिए समर्पित है. साथ ही उन्होंने अपना मशहूर संदेश दोहराते हुए कहा, 'बिलीव इन पर्पल एंड गोल्ड.'

शाहरुख खान द्वारा साझा किए गए वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा जिस खिलाड़ी की हो रही है, वह अली खान हैं. अली खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की टीम के लिए खेलते हैं. 

Advertisement

वह मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में एलए नाइट राइडर्स का भी हिस्सा हैं. वीडियो में उनकी मौजूदगी ने क्रिकेट फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है. हालांकि वीडियो में वेस्टइंडीज के दो दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन भी नजर आए.

यह भी पढ़ें: डेब्यू टला तो वैभव सूर्यवंशी पर बढ़ेगा और प्रेशर! सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल

यह नया क्रिकेट ग्राउंड एलए नाइट राइडर्स का आधिकारिक होम ग्राउंड होगा. माना जा रहा है कि इससे अमेरिका में क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी और मेजर लीग क्रिकेट (MLC) भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा

शाहरुख खान की यह पहल अमेरिका में क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव और वैश्विक स्तर पर इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »