IPL 2026: 4 चौके, 5 छक्के और 15 गेंद में फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने CSK के गेंदबाजों को जमकर कूटा, VIDEO

वैभव सूर्यवंशी ने सीएसके के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज पचासा बनाया. उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए. उनकी तूफानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 128 रन का लक्ष्य 12.1 ओवर में 8 विकेट से हासिल कर लिया.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी ने छक्के से खोला आईपीएल 2026 में अपना खाता (Photo: ITG) वैभव सूर्यवंशी ने छक्के से खोला आईपीएल 2026 में अपना खाता (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:05 AM IST

वैभव सूर्यवंशी का तूफान आईपीएल 2026 में भी जारी है. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स  के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में सिर्फ 15 गेंदों में ही अर्धशतक ठोक दिया. यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है, जबकि राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरा सबसे तेज पचासा है. उनसे आगे सिर्फ यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने 2023 में केकेआर के खिलाफ 13 गेंदों में फिफ्टी बनाई थी.

Advertisement

4 चौके और 5 छक्के जड़े

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 15 गेंदों की पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 305.88 का रहा. उन्होंने सीएसके के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मैच को एकतरफा बना दिया. वैभव ने इस मैच में 17 गेंदों का सामना किया और 52 रन बनाकर वो आउट हुए. लेकिन इस सीजन आईपीएल के पहले ही मैच में वैभव ने कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए.

राजस्थान के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची:

1. यशस्वी जायसवाल – 13 गेंद बनाम केकेआर, 2023
2. वैभव सूर्यवंशी – 15 गेंद बनाम सीएसके, 2026
3. वैभन सूर्यवंशी – 17 गेंद बनाम गुजरात टाइटंस, 2025
4. जोस बटलर – 18 गेंद बनाम दिल्ली, 2018

यह भी पढ़ें: CSK vs RR: 10 मिनट में 6 रन बनाकर बोल्ड हो गए संजू सैमसन, चेन्नई के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला

Advertisement

सीएसके के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों की सूची

1. रेयान रिकेल्टन – 14 गेंद, 2025
2.वैभव सूर्यवंशी  – 15 गेंद, 2026
3. कीरोन पोलार्ड – 17 गेंद, 2021

वैभव पिछले एक साल से शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक भी लगाया था और अब आईपीएल में भी लगातार धमाका कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह रही कि पारी की पहली ही गेंद पर उनका कैच छूट गया था. Kartik Sharma ने उनका मुश्किल कैच छोड़ दिया और इसके बाद वैभव ने सीएसके को इसकी बड़ी कीमत चुकाई.

यह भी पढ़ें: RR vs CSK, IPL 2026 Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 8 विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ी तूफानी फिफ्टी

आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके के 128 रन का लक्ष्य सिर्फ 12.1 ओवर में हासिल कर लिया. टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. यशस्वी 36 गेंदों में 38 रन और रियान पराग 11 गेंदों में 14 रन बनाकर नाबाद लौटे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement