MI पर जीत के बाद RCB के खिलाड़ी ने किया भद्दा इशारा, VIDEO वायरल

मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद आरसीबी के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने जैसा जश्न मनाया, उसके चलते वो विवादों में घिर गए हैें. टिम डेविड मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे.

Advertisement
टिम डेविड पर बीसीसीआई लेगा एक्शन? (Photo: PTI/screengrab from JioStar video) टिम डेविड पर बीसीसीआई लेगा एक्शन? (Photo: PTI/screengrab from JioStar video)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • रायपुर,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

इंडियन प्रीमिर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. रविवार (10 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मैच में आरसीबी ने 2 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में आरसीबी को जीत के लिए 167 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया.

Advertisement

इस हाई-वोल्टेज मुकाबले के बाद अब एक नया विवाद सोशल मीडिया पर छा गया है. आरसीबी को आखिरी गेंद पर मिली रोमांचक जीत के बाद टिम डेविड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में टिम डेविड आरसीबी डगआउट में जश्न मनाते नजर आ रहे हैं और इसी दौरान वह दोनों हाथों की मिडिल फिंगर दिखाते हैं. इसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई और फैन्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. हालांकि अभी तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. aajtak.in भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

टिम डेविड इससे पहले तीन सीजन तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे. आईपीएल 2025 के लिए आयोजित मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था. ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी हर प्रतिक्रिया फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन जाती है. हालांकि इस बड़े मुकाबले में टिम डेविड बल्ले से कोई योगदान नहीं दे सके. वह पहली ही गेंद पर आउट होकर गोल्डन डक का शिकार बने.

Advertisement

आरसीबी को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे. रोमारियो शेफर्ड के आउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि मैच मुंबई इंडियंस की पकड़ में है. लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने चौथी गेंद पर शानदार छक्का जड़कर मुकाबला पलट दिया. फिर पांचवीं गेंद पर भुवी ने सिंगल लिया. इसके बाद आखिरी गेंद पर रसिक सलाम डार ने दो रन भागकर टीम को जीत दिला दी.

यह भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस से नाराज हैं कप्तान हार्दिक पंड्या? इंस्टाग्राम एक्टिविटी से बढ़ीं अटकलें

आरसीबी की इस जीत में ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की अहम भूमिका रही. उन्होंने 46 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली और टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकालते हुए जीत की नींव रखी.

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ना तो आरसीबी और ना ही बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह मामला सिर्फ सोशल मीडिया चर्चा बनकर रह जाएगा या फिर टिम डेविड के खिलाफ कोई कार्रवाई भी की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement