LSG Vs KKR: 93/7 से रिंकू सिंह ने पलटी बाजी, सुपर ओवर में LSG ढेर... हार के बाद ऋषभ पंंत भड़के, बोले- हमें ब्रेक चाहिए

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. कप्तान ऋषभ पंत ने लगातार हार के बाद टीम को ब्रेक की जरूरत बताई. रिंकू सिंह ने 83* रन, 4 कैच और सुपर ओवर में जीत दिलाकर मैच पलटा. LSG ने सुपर ओवर में सिर्फ 2 रन बनाए और अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई.

Advertisement
 LSG vs KKR: पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पंत ने कहा-हमें ब्रेक की जरूरत है (Photo: AP) LSG vs KKR: पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पंत ने कहा-हमें ब्रेक की जरूरत है (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लखनऊ ,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:29 AM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद साफ कहा कि टीम को 'ब्रेक की जरूरत' है.

रविवार को खेले गए इस मुकाबले में LSG को लगातार पांचवीं हार झेलनी पड़ी और टीम आठ मैचों में छह हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे पहुंच गई.

Advertisement

मैच में LSG ने KKR को 93/7 पर जकड़ लिया था, लेकिन र‍िंकू सिंह ने शानदार 83* (51 गेंद, 7 चौके, 5 छक्के) की पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया. KKR ने 7 विकेट पर 155 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई, लेकिन आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी के छक्के ने मुकाबले को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया. हालांकि सुपर ओवर में LSG सिर्फ 1 विकेट पर 2 रन ही बना सकी, जो आईपीएल इतिहास के सबसे कम स्कोर में से एक है.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पंत ने कहा-हमें ब्रेक की जरूरत है. दबाव हर मैच में रहेगा, लेकिन हमें जवाब बाहर नहीं, अंदर ढूंढने होंगे. हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी, ये एक-दो खिलाड़ियों का खेल नहीं है.
यह भी पढ़ें: KKR vs LSG Super Over: सुनील नरेन का मैज‍िक, रिंकू स‍िंह का फ‍िन‍िश... कोलकाता ने ऐसे ल‍िखी सुपर ओवर में लखनऊ हार की कहानी

Advertisement

सुपर ओवर में न‍िकोलस पूरन को क्यों भेजा, पंत ने दिया जवाब 
सुपर ओवर में न‍िकोलस पूरन को भेजने के फैसले पर पंत ने भरोसा जताया. उन्होंने कहा-भले ही वह फॉर्म में नहीं हों, लेकिन मुश्किल वक्त में आप अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करते हैं.

र‍िंकू की पारी रही टर्न‍िंग पॉइंट: रहाणे 
KKR के कप्तान अज‍िंक्य रहाणे ने रिंकू की पारी को मैच टर्निंग बताया. उन्होंने कहा-16 ओवर के बाद जिस तरह हमने खेला, खासकर रिंकू की पारी, उसने मैच बदल दिया. हमें पता था एक विकेट गेम बदल सकता है. रहाणे ने गेंदबाजों की भी तारीफ की और कहा कि सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया.

रिंकू सिंह ने कहा- जब मैं बैटिंग करने आया तब चार विकेट गिर चुके थे. मेरा फोकस था मैच को आखिर तक ले जाना और ढीली गेंदों का फायदा उठाना. रिंकू ने न सिर्फ 83* बनाए, बल्कि चार कैच भी पकड़े और सुपर ओवर में जीत दिलाने वाला शॉट भी लगाया.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement