LSG vs DC, Preview: 27 करोड़ी पंत के सामने होगी अक्षर की चुनौती, जानें प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें ऋषभ पंत पर रहेंगी. पिछले सीजन में संघर्ष करने वाले पंत इस बार फिट और मजबूत टीम के साथ वापसी कर रहे हैं. दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े भी बेहद कमाल के हैं.

Advertisement
IPL 2026 में आज लखनऊ सुपर जॉयंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ (Photo: ITG) IPL 2026 में आज लखनऊ सुपर जॉयंट्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:04 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 5वां मैच आज यानी बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. लेकिन इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर रहेंगी. पिछले सीजन में कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाने वाले पंत के लिए यह सीजन काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि लखनऊ ने उनपर 27 करोड़ का दांव खेला था.

Advertisement

इस बार लखनऊ की टीम मजबूत

पिछले साल लखनऊ की टीम चोटों से बुरी तरह प्रभावित रही थी, खासकर तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी ने टीम को कमजोर कर दिया था. लेकिन इस बार लखनऊ के पास लगभग पूरी तरह फिट स्क्वॉड है. टीम में मोहम्मद शमी और एनरिक नोर्किया जैसे अनुभवी गेंदबाज जुड़े हैं, जबकि मयंक यादव ने पिछले एक साल में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है. लखनऊ को उम्मीद होगी कि वह इस बार अपनी रफ्तार और प्रदर्शन से टीम को फायदा पहुंचाएंगे.

मोहसिन खान भी चोट से वापसी कर रहे हैं, जबकि प्रिंस यादव ने नेट्स में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है. वहीं मिस्ट्री स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी भी पिछले सीजन के शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाना चाहेंगे.

बैटिंग में लखनऊ की टीम ज्यादा संतुलित नजर आती है. मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दे सकती है. पिछले सीजन में ज्यादातर समय नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत इस बार टॉप ऑर्डर में खेल सकते हैं. निकोलस पूरन के नंबर चार पर उतरने की संभावना है.

Advertisement

दिल्ली की टीम का क्या है हाल

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स भी मजबूत नजर आ रही है. टीम पिछले साल अच्छी शुरुआत के बावजूद प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी. पिछले सीजन दिल्ली ने सात अलग-अलग ओपनिंग जोड़ियां आजमाई थीं, लेकिन इस बार टीम टॉप ऑर्डर में स्थिरता चाहती है.

केएल राहुल का ओपनिंग करना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन उनके जोड़ीदार को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है. पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल और पाथुम निसांका इस भूमिका के दावेदार हैं.

दिल्ली ने मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए डेविड मिलर को शामिल किया है, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स भी टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

गेंदबाजी में दिल्ली की सबसे बड़ी ताकत अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी है. हालांकि मिचेल स्टार्क चोट के कारण शुरुआती मैच में उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन लुंगी एनगिडी और टी नटराजन की मौजूदगी तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देती है.

ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. एक तरफ ऋषभ पंत पर खुद को साबित करने का दबाव होगा, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स संतुलित टीम के साथ जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी.

यह भी पढ़ें: पापा सचिन की तरह भारी बैट यूज करते हैं अर्जुन तेंदुलकर... ऋषभ पंत के सामने किया खुलासा, VIDEO

Advertisement

कैसा है हेड-टू-हेड का आंकड़ा

दोनों टीमों के आईपीएल भिड़ंत के इतिहास पर अगर नजर डालें तो दिल्ली और लखनऊ के बीच अबतक 7 मैच खेले गए हैं.  जिसमें से 4 में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली है, जबकि 3 लखनऊ ने जीता है. यानी दोनों टीमों में रोमांचक मैच होने की उम्मीद है.

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स की अनुमानित XI: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, एनरिक नोर्किया, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी.

इम्पैक्ट प्लेयर: शाहबाज अहमद

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XI: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी

इम्पैक्ट प्लेयर: टी. नटराजन
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement