Indian Premier League: कीरोन पोलार्ड रिलीज, शार्दुल ठाकुर KKR में...IPL 2023 के रिटेंशन पर अबतक के बड़े अपडेट

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को आयोजित किया जाना है. आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों के रिटेशन की आखिरी डेडलाइन 15 नवंबर है. रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है. इसके अलावा भी टीमों के स्क्वॉड में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

Advertisement
IPL Trophy IPL Trophy

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:36 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं. मिनी ऑक्शन के 23 दिसंबर को कोच्चि में होने की पूरी उम्मीद है. बीसीसीआई ने इस मिनी ऑक्शन से पहले आईपीएल की सभी 10 टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट देने को भी कह दिया है. इसकी डेडलाइन 15 नवंबर (मंगलवार) तक है. अभी तक की जानकारी के अनुसार रिलीज या रिटेंशन को लेकर जो ताज अपडेट है उसके बारे में जानते हैं. वैसे 15 नवंबर को शाम पांच बजे के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.

Advertisement

1.मुंबई इंडियंस (MI)- रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को रिलीज कर दिया है जो एक बड़ी खबर है. बाकी टॉप खिलाड़ियों को टीम ने बरकरार रखा है. वहीं मुंबई ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को ट्रेडिंग के जरिए टीम में लिया है. 
टॉप रिटेंशन: रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स और तिलक वर्मा.
रिलीज: फैबियन एलेन, कीरोन पोलार्ड, टाइमल मिल्स, मयंक मार्कंडे और ऋतिक शौकीन

2. चेन्नई सुपर किंग्स (KKR)
टॉप रिटेंशन:
महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, मोईन अली, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, मुकेश चौधरी, ड्वेन प्रिटोरियस और दीपक चाहर.
रिलीज: क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, नारायण जगदीशन और मिचेल सेंटनर.

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)- केकेआर ने आईपीएल 2023 के लिए लॉकी फर्ग्यूसन, शार्दुल ठाकुर और रहमानुल्लाह गुरबाज को ट्रेड किया है.
टॉप रिटेंशन: श्रेयस अय्यर, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरूण चक्रवर्ती, पैट कमिंस, नीतीश राणा, शेल्डन जैक्सन, रिंकू सिंह, उमेश यादव.
रिलीज: शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चामिका करुणारत्ने, रमेश कुमार, अजिंक्य रहाणे, एरॉन फिंच.

Advertisement

क्लिक करें- शाहीन आफरीदी की चोट ‘बहाना’? फाइनल में तय ही थी इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार!

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
टॉप रिटेंशन:
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी, वानिंदु हसारंगा, दिनेश कार्तिक, मोहम्मद सिराज, हर्शल पटेल, शाहबाज अहमद, रजत पाटीदार.
रिलीज: सिद्धार्थ कौल, कर्ण शर्मा, डेविड विली, आकाश दीप, जेसन बेहरेनडॉर्फ.

5. राजस्थान रॉयल्स (RR)
टॉप रिटेंशन: संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, शिमरॉन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, जिमी नीशम, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेड मैकॉय.
रिलीज: नवदीप सैनी, डेरिल मिचेल, रस्सी वैन डर डुसेन, कॉर्बिन बॉस.

6. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)- लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से अभी तक कुछ साफ नहीं हुआ है. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मनीष पांडे, अंकित राजपूत, एंड्रयू टाई जैसे प्लेयर्स को रिलीज किया जा सकता है. 

7. पंजाब किंग्स ( PBKS)- इस टीम ने मयंक अग्रवाल की जगह शिखर धवन को कप्तान बनाया है. यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम किन-किन खिलाड़ियों को रिलीज/रिटेन करती है.

क्लिक करें- बारिश और फिर उलटफेर... जानिए क्या-क्या हुआ टी20 वर्ल्ड कप 2022 में

8. गुजरात टाइटन्स (GT)
टॉप रिटेंशन: हार्दिक पंड्या, डेविड मिलर, शुभमन गिल, अभिनव मनोहर, ऋद्धिमान साहा, रहमानुल्लाह गुरबाज, राशिद खान, मोहम्मद शमी, राहुल तेवतिया, मैथ्यू वेड.
रिलीज: विजय शंकर, गुरकीरत मान सिंह, जयंत यादव, प्रदीप सांगवान, नूर अहमद, साईं किशोर, वरुण एरॉन.

Advertisement

9. दिल्ली कैपिटल्स (DC)- दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है जो एक बड़ा मूव है. शार्दुल को बाद में केकेआर ने ट्रेड कर लिया है.
टॉप रिटेंशन: ऋषभ पंत, डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, मिचेल मार्श, सरफराज खान, एनरिक नॉर्किया, कुलदीप यादव.
रिलीज प्लेयर: शार्दुल ठाकुर, टिम सिफर्ट, केएस भरत, मंदीप सिंह, अश्विन हेब्बर.

10. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- एसआरएच ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन ऐसी संभावना है कि वह केन विलियमसन और अब्दुल समद को रिलीज कर सकती है.

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन का प्रसारण एवं रिटेंशन सूची का प्रकाशन स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. साथ ही वायकॉम-18 के प्लेटफॉर्म पर डिजिटल माध्यम से लोग ऑक्शन को देख पाएंगे. गौरतलब है कि इस साल नीलीमी ने डिज्नी स्टार ने टीवी राइट्स और वायकॉम-18 ने डिजिटल राइट्स खरीदे थे. आईपीएल ऑक्शन की पूरी अपडेट आप aajtak.in भी पर पढ़ पाएंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »