WTC की राह आसान नहीं! श्रीलंका दौरे से पहले भारत को मिला बड़ा अलर्ट, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई वजह

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया को WTC फाइनल की रेस पर बड़ा अलर्ट दिया है. जानिए क्यों यह सीरीज भारत के लिए 'करो या मरो' जैसी मानी जा रही है.

Advertisement
भारत को श्रीलंका दौरे पर करनी होगी जीत की वापसी (Photo: PTI) भारत को श्रीलंका दौरे पर करनी होगी जीत की वापसी (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 फाइनल की रेस को लेकर टीम इंडिया को चेतावनी दी है. उनका मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज भारत के लिए 'करो या मरो' जैसी है. 

हाल के टेस्ट प्रदर्शन को देखते हुए भारत की स्थिति WTC अंक तालिका में मजबूत नहीं है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर भारत श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करता, तो लॉर्ड्स में होने वाले WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है. 

Advertisement

भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. यह सीरीज सिर्फ जीत के लिए नहीं, बल्कि WTC की दौड़ में बने रहने के लिए भी बेहद अहम मानी जा रही है. 

यह भी पढ़ें: लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगड़ ने 'न्यू बॉडी' से मचाया बवाल, VIDEO

इस बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका भी लगा है. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिससे भारतीय गेंदबाजी और कमजोर हुई है. 

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारत की WTC स्थिति पर बात करते हुए कहा कि श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है.

उन्होंने कहा, 'अगर भारत यह सीरीज 2-0 से हार जाता है, तो उसकी WTC प्रतिशत अंक (PCT) लगभग 39 रह जाएगी, जबकि श्रीलंका 61 PCT के साथ चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा. ऐसे में श्रीलंका WTC फाइनल की रेस में मजबूत दावेदार बन जाएगा.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: हाई स्पीड में धोनी, रेस‍िंग ट्रैक पर द‍िखाया जलवा, VIDEO

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, 'अगर भारत 2-0 से सीरीज जीतता है, तो उसका PCT बढ़कर 57.58 हो जाएगा, जिससे फाइनल की उम्मीदें मजबूत होंगी.

अगर सीरीज 1-1 से ड्रॉ रहती है, तो भारत को लगभग कोई फायदा नहीं होगा. भारत का PCT करीब 48.48 और श्रीलंका का 44.44 रहेगा, यानी दोनों टीमों की स्थिति में खास बदलाव नहीं आएगा.'

चोपड़ा ने यह भी कहा कि भारत के लिए आगे का शेड्यूल आसान नहीं है. श्रीलंका दौरे के बाद टीम को न्यूजीलैंड में दो टेस्ट और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट खेलने हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका के लिए टीम इंड‍िया का नेट बॉलर्स प्लान, 4 तरह के स्प‍िन गेंदबाजों की हुई एंट्री

उनके मुताबिक, न्यूजीलैंड में जीतना हमेशा मुश्किल रहा है और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ भी आसान चुनौती नहीं होगी. इसी वजह से उन्होंने कहा कि भारत फिलहाल WTC क्वालिफिकेशन की रेस में कठिन स्थिति में है.

अगर भारत श्रीलंका में मजबूत प्रदर्शन करता है, तो वह WTC फाइनल की रेस में अपनी दावेदारी बरकरार रख सकता है. लेकिन खराब नतीजे टीम की राह बेहद मुश्किल बना सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »