04 Aug 2026
By: AajTak Sports
आईपीएल के बाद एमएस धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार बल्ले से नहीं, बल्कि सुपरबाइक से.
Photo: X/ImTanujSingh
उन्होंने चेन्नई के पास मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर हाई-स्पीड राइड की. धोनी की ये राइड फैन्स को बेहद पसंद आ रही है.
Photo: X/ImTanujSingh
टीवीएस यूरोग्रिप के प्रमोशनल इवेंट में शामिल धोनी ने इंटरनेशनल रेसिंग ट्रैक पर कई तेज रफ्तार लैप पूरे किए और अपनी शानदार राइडिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया.
Photo: X/Screengrab/mostlydhoni78
राइड खत्म होने के बाद धोनी ने हेलमेट उतारकर फैन्स का अभिवादन किया. पिट लेन में मौजूद प्रशंसकों ने जोरदार तालियों और नारों से उनका स्वागत भी किया.
Photo: X/Screengrab/mostlydhoni78
धोनी का बाइक प्रेम किसी से छिपा नहीं है. रांची स्थित उनके गैराज में कई लग्जरी और विंटेज मोटरसाइकिलें हैं.
Photo: X/Screengrab/mostlydhoni78
वीडियो देखें
Video: X/mostlydhoni78
सुपरबाइक्स के प्रति उनका जुनून इस इवेंट में भी साफ नजर आया. धोनी की इस मौजूदगी के बाद IPL 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उनकी वापसी को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं.
Photo: X/Screengrab/mostlydhoni78
धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं.
Photo: X/Screengrab/mostlydhoni78