मुल्लांपुर टेस्ट में टीम इंडिया की राह आसान नहीं... गेम पलट सकते हैं ये 5 अफगानी

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में खेला जाना है. इस टेस्ट मैच में भारत का पलड़ा भारी है, लेकिन अफगानिस्तान के 5 खिलाड़ी भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दे सकते हैं.

Advertisement
भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकता है यह अफगान मिस्ट्री स्पिनर (Photo:PTI) भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकता है यह अफगान मिस्ट्री स्पिनर (Photo:PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुल्लांपुर,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून (शनिवार) से मुल्लांपुर में होने वाले टेस्ट मैच में भले ही मेजबान टीम को फेवरेट माना जा रहा हो, लेकिन अफगानिस्तान के पास ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं. 

अफगानी क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में लगातार बेहतर हुई है और उसके कई खिलाड़ी दुनिया भर की लीगों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ चुके हैं. आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो इस मैच में भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकते हैं.

Advertisement

1. रहमत शाह: रहमत शाह अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं. लंबी पारी खेलने की उनकी क्षमता उन्हें बेहद खास बनाती है. टेस्ट क्रिकेट में वह कई यादगार पारियां खेल चुके हैं और अगर वह क्रीज पर टिक गए तो भारतीय गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. रहमत शाह ने 11 टेस्ट मैचों में 970 रन बनाए हैं. जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल रहे. रहमत ने एक दोहरा शतक भी जड़ा है.

2. हशमतुल्लाह शाहिदी: अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाते हैं. वह मुश्किल परिस्थितियों में भी धैर्य के साथ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. उनकी मौजूदगी मध्यक्रम को मजबूती देती है और भारत के लिए उन्हें जल्दी आउट करना अहम होगा. हशमतुल्लाह शाहिदी ने 11 टेस्ट मैचों में 771 रन बनाए हैं. जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल रहे. हशमतुल्लाह शाहिदी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं.

Advertisement

3.कैस अहमद: कैस अहमद अफगानिस्तान के लेग ब्रेक स्पिन गेंदबाज हैं. कैस अहमद ने सितंबर 2019 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी. कैस ने अफगानिस्तान के लिए 2 टेस्ट मैचों में 3 विकेट लिए हैं. भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में अपनी स्पिन गेंदबाजी से अहम भूमिका निभा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टेस्ट से पहले सबसे बड़ा सवाल- 6 बल्लेबाज या 2 ऑलराउंडर, किस फॉर्मूले पर चलेगी टीम इंडिया?

4.नांगेयालिया खरोटी: नांगेयालिया खरोटी अफगानिस्तान के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर हैं. इनको अफगानिस्तान टीम का मिस्ट्री स्पिनर भी बोला जाता है. भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के इस स्पिनर का टेस्ट डेब्यू भी हो सकता है और वो अपनी मिस्ट्री गेंदों से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान भी कर सकते हैं.

5.अजमतुल्लाह उमरजईअजमतुल्लाह उमरजई ने अफगानिस्तान के लिए 1 टेस्ट मैच में 1 विकेट लिए हैं. अजमतुल्लाह उमरजई एक ऑलराउंडर हैं और अपनी बल्लेबाजी से भी अफगानिस्तान को मदद दिला सकते हैं. अजमतुल्लाह उमरजई IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हें और भारत की परिस्थितियों से वाकिफ भी हैं. 

अफगानिस्तान का टेस्ट स्क्वॉड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटी, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी और सलीम सफी.
रिजर्व: बशीर अहमद, बहिर शाह और इस्मत आलम. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »