आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को रविवार ( 8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हरा दिया. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता. वहीं इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में भी शामिल हो गए. दरअसल, सूर्या से पहले रोहित ने 2024 और उससे पहले धोनी की कप्तानी में 2007 में भारतीय टीम चैम्पियन बनी थी.
इसके साथ ही अब पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की वो लाइन सही साबित हुई, जो थी History Repeat करेंगे, History Defeat करेंगे. दरअसल, यह लाइन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रमोशनल वीडियो और एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान सामने आई थी. रोहित शर्मा ने ने तब कहा था कि क्रिकेट में इतिहास बहुत कुछ कहता है, लेकिन मैदान पर हमेशा नया इतिहास भी बन सकता है.
टीम इंडिया पहली ऐसी टीम बन गई है, जो अपने घरेलू मैदान पर चैम्पियन बनी, वहीं लगातार टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन बनने वाली भी पहली टीम बन गई और भारत सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम गई.
दरअसल रोहित का यह बयान सिर्फ एक डायलॉग नहीं बल्कि टीम के माइंडसेट को दिखाता है. इसमें दो बड़े मैसेज छिपे थे, एक था इतिहास को दोहराने का और दूसरा इतिहास को हराने का. ये दोनों ही चीजें सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कर दिखाया.
कुल मिलाकर रोहित ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत में जो प्रमोशनल एड में कहा था History Repeat और History Defeat होगी, वो सच साबित हुआ.
भारत ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए 255/5 का स्कोर बनाया. जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर्स में 159 पर ऑलआउट हो गई. जसप्रीत बुमराह (4-0-15-4) प्लेयर ऑफ द मैच रहे. वहीं संजू सैमसन 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' (321 रन) रहे.
'History Repeat' का मतलब क्या था?
रोहित शर्मा के मुताबिक ‘History Repeat’ का सीधा मतलब था 2024 टी20 वर्ल्ड कप की जीत को दोहराना. भारत ने 2026 का खिताब जीतकर अपना पिछला टाइटल डिफेंड किया और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन बनने का सौभाग्य मिला.
'History Defeat' का मतलब क्या था?
'History Defeat' का मतलब उन पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ने से था, जो अब तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बने हुए हैं. जैसे: टी20 वर्ल्ड कप में आज तक कोई भी टीम डिफेंडिंग बनकर अगला टाइटल नहीं जीत सकी थी. किसी टीम ने होस्ट कंडीशंस में टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता था, 2026 मे टी20 वर्ल्ड कप भारत में गया और भारतीय ने कर दिखाया. कोई भी टीम टी20 वर्ल्ड कप तीन बार नहीं जीत पाई थी, भारत ने इसके बाद भी यह कर दिखाया
ICC T20 वर्ल्ड कप के विजेता
2007– भारत ने साउथ अफ्रीका में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता.
2009 – पाकिस्तान ने इंग्लैंड में खिताब अपने नाम किया.
2010 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप जीता.
2012 – वेस्टइंडीज ने श्रीलंका में चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया.
2014 – श्रीलंका ने बांग्लादेश में खिताब जीता.
2016 – वेस्टइंडीज ने भारत में दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीता.
2021 – ऑस्ट्रेलिया ने ओमान और यूएई में खेले गए टूर्नामेंट में जीत दर्ज की.
2022 – इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में खिताब जीता और दूसरी बार चैम्पियन बना.
2024 – भारत ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में ट्रॉफी जीती.
2026- भारत ने भारत-श्रीलंका में हुए टी20 वर्ल्ड कप को 96 रनों से जीता
aajtak.in