IND vs AFG: भारत से भिड़ने के लिए अफगानिस्तान ने किया टीम का ऐलान, खतरनाक गेंदबाज की वापसी

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 13 से 17 सितंबर के बीच दोनों ही टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.

Advertisement
भारत-अफगानिस्तान के बीच होगी टक्कर. (PHOTO: PTI) भारत-अफगानिस्तान के बीच होगी टक्कर. (PHOTO: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी कमर कस ली है. 24 अगस्त यानी सोमवार को अफगानिस्तान ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. दोनों टीमों के बीच यह सीरीज 13 से 17 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी.

टीम की कप्तानी इब्राहिम जादरान के कंधों पर होगी. इब्राहिम जादरान के लिए भारत के खिलाफ बतौर कप्तान खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है. साल 2028 में होने वाले टी20 वर्लड कप से पहले जादरान टीम के लिए अधिक से अधिक मैच जीतने की कोशिश करेंगे.

Advertisement

कंधे की चोट की वजह से लंबे समय तक बाहर रहे तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक पूरी तरह फिट होकर लौट आए हैं. उनके आने से अफगानिस्तान की तेज गेंदबाजी को नई धार मिलेगी. टीम में अनुभवी ऑलराउंडर गुलबदीन नायब की भी वापसी हुई है, नायब मिडिल ऑर्डर को मजबूत करेंगे और बॉलिंग का एक बढ़िया ऑप्शन भी देंगे.

पहली बार इस खिलाड़ी को मिला मौका

घरेलू क्रिकेट में तहलका मचाने वाले युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज नूर रहमान को पहली बार टीम में मौका मिला है. वे रहमानुल्लाह गुरबाज के बैकअप के तौर पर टीम में रहेंगे. अफगानिस्तान की असली ताकत हमेशा से उसकी स्पिन गेंदबाजी रही है. 

इस बार भी राशिद खान, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान जैसे दिग्गज भारतीय पिचों पर अपनी फिरकी का जादू बिखेरने को तैयार हैं. अनुभवी मोहम्मद नबी भी टीम में बैलेंस बनाए रखने का काम करेंगे. फैन्स बेसब्री के साथ भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली इस टी20 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- IND vs SL: कोलंबो में ध्रुव जुरेल ने शतक जड़ काटा गदर, बनाया अनोखा रिकॉर्ड, सिर्फ एक खिलाड़ी कर सका था ऐसा 

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का पूरा स्क्वॉड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक

रिजर्व खिलाड़ी: इजाज अहमदजई, शाहीदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक

सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टी20    13 सितंबर 2026    अरुण जेटली स्टेडियम 
दूसरा टी20    15 सितंबर 2026    अरुण जेटली स्टेडियम 
तीसरा टी20    17 सितंबर 2026    अरुण जेटली स्टेडियम 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »