इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच तीन मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के पहले दिन यानी 7 नवंबर (शनिवार) को इंडिया-ए के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बल्ले से गदर काटा. यशस्वी ने 138 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. यशस्वी का विकेट डैनरू फर्न्स ने झटका.
बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के फर्स्ट क्लास करियर का ये 19वां और लगातार दूसरा शतक रहा. इससे पहले क्राइस्टर्च के हेगले ओवल में आयोजित सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी यशस्वी ने इंडिया-ए के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. तब उन्होंने इंडिया-ए की दूसरी पारी में नाबाद 155 रन बनाए थे.
सुदर्शन के साथ की शानदार पार्टनरशिप
इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल का साथ साई सुदर्शन ने बखूबी दिया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 175 रनों की साझेदारी हुई, जिसके चलते कीवी गेंदबाज बेबस नजर आए. पहले सेशन में तो भारत ने एक भी विकेट नहीं गंवाया. वहीं दूसरे सेशन में यशस्वी के रूप में न्यूजीलैंड-ए को पहली सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट छोड़ा, लेकिन मैदान से दूर नहीं होंगे मोहम्मद शमी... IPL और घरेलू क्रिकेट पर दिया अपडेट
इस मुकाबले के लिए जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे स्टार खिलाड़ी भी इंडिया-ए टीम का हिस्सा हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले इन 3 खिलाड़ियों के पास मैच फिटनेस हासिल करने का शानदार मौका है. इंडिया-ए और न्यूजीलैंड-ए के बीच इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले ड्रॉ पर छूटे थे. ऐसे में ये मुकाबला सीरीज के लिहाज से निर्णायक है.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान की खैर नहीं! वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा एशिया कप में काटेंगे गदर, इस तारीख को है भिड़ंत
इंडिया-ए की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार और मुकेश चौधरी.
न्यूजीलैंड-ए की प्लेइंग इलेवन: रीस मारिउ (कप्तान), कर्टिस हीफी, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मैथ्यू बॉयल, टिम रॉबिन्सन, मैक्स चू (विकेटकीपर), कैमरन पॉल, ब्रेट रैंडेल, डैनरू फर्न्स, जैक गिब्सन और जैरोड मैके.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क