टेस्ट क्रिकेट छोड़ा, लेकिन मैदान से दूर नहीं होंगे मोहम्मद शमी... IPL और घरेलू क्रिकेट पर दिया अपडेट

मोहम्मद शमी का आखिरी टेस्ट जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल था, जो लंदन के ओवल मैदान पर खेला गया था. इसके बाद इंजरी ने उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी की राह मुश्किल कर दी. अब उनका पूरा ध्यान सीमित ओवरों के क्रिकेट पर रहेगा.

Advertisement
शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, अब व्हाइट बॉल क्रिकेट पर फोकस. (Photo: PTI) शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, अब व्हाइट बॉल क्रिकेट पर फोकस. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. शुक्रवार (6 नवंबर) को सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए 36 वर्षीय शमी ने अपने फैसले की जानकारी दी. शमी ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है. चोटों के कारण उनका करियर भी कई बार प्रभावित हुआ. हालांकि, सीमित ओवरों के क्रिकेट में उन्होंने वापसी की और अब टेस्ट फॉर्मेट से विदाई लेने का फैसला किया है.

Advertisement

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि वह वनडे और टी20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. शमी का पूरा ध्यान अब व्हाइट बॉल क्रिकेट पर रहेगा और वो टीम इंडिया में दोबारा जगह बनाने का पूरा प्रयास करेंगे. शमी ने अपने X अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में कहा कि वो इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट भी खेलते रहेंगे. शमी ने यहां तक कहा कि यदि फिटनेस हासिल करने के लिए घरेलू रेड बॉल क्रिकेट भी खेल सकते हैं.

मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर 2013 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था. 64 मुकाबलों में उन्होंने 27.71 की औसत से 229 विकेट अपने नाम किए. उनके खाते में छह बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है. नई गेंद से स्विंग और पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग हासिल करने की उनकी क्षमता ने उन्हें भारतीय पेस अटैक का अहम हिस्सा बनाया. साउछ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में खेले गए 35 टेस्ट में उन्होंने 131 विकेट लिए. इन देशों में उनका औसत 25 से कम रहा.

Advertisement

साउथ अफ्रीका में काटा गदर
साउथ अफ्रीकी धरती पर मोहम्मद शमी के प्रदर्शन खास तौर पर यादगार रहे. 2018 के जोहानिसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 28 रन देकर पांच विकेट चटकाए और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद अगले साउथ अफ्रीका दौरे पर सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने आठ विकेट हासिल किए.

अपने संन्यास की जानकारी देते हुए मोहम्मद शमी ने लिखा, 'मैं सफेद जर्सी से विदा रहा हूं, लेकिन इससे जुड़ी यादों से कभी नहीं. जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब मेरा एक ही सपना था कि अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का. इसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ ना कुछ सिखाया.'

मोहम्मद शमी का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट उनके लिए महज एक फॉर्मेट नहीं, बल्कि जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है. शमी ने लिखा कि वो भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ वह इस सफर को विराम दे रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »