बांग्लादेशी गेंदबाज ने रच दिया नया इतिहास... अफगानिस्तान के खिलाफ ली हैट्रिक

हसन की हैट्रिक न सिर्फ उनके करियर की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाजी विभाग के लिए भी खास पल है. अब टीम की कोशिश इस बढ़त का फायदा उठाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करने की होगी.

Advertisement
हसन महमूद की कातिलाना गेंदबाजी, रचा नया इतिहास. (Photo: AP) हसन महमूद की कातिलाना गेंदबाजी, रचा नया इतिहास. (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अबू धाबी,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:09 PM IST

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. 26 साल के इस गेंदबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन (11 अक्टूबर) हैट्रिक ली. इसी के साथ हसन टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बन गए. 

हसन महमूद ने अफगानिस्तान की पहली पारी के 83वें ओवर में यह कारनामा किया. उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर इस्मत आलम को बोल्ड कर दिया. फिर हसन ने अगली गेंद पर नए बल्लेबाज कैस अहमद को विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच आउट करा दिया. इसके बाद हैट्रिक पूरी करने के लिए हसन को एक और विकेट की जरूरत थी.

Advertisement

ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने जिया-उर-रहमान के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर ने उनकी अपील खारिज कर दी. बांग्लादेश ने रिव्यू लेने का फैसला किया. रीप्ले और हॉक-आई तकनीक में गेंद ऑफ स्टम्प पर लगती दिखाई दी, जिसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा.

इस तरह हसन महमूद ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली हैट्रिक पूरी की. उनकी इस उपलब्धि ने बांग्लादेशी क्रिकेट में एक नया अध्याय जोड़ दिया.

हसन महमूद बांग्लादेश की ओर से टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले कुल तीसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले अलोक कपाली ने 2003 में पेशावर में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी. वहीं सोहाग गाजी ने 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ चटगांव टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी. हालांकि, हसन से पहले दोनों गेंदबाज स्पिनर थे.

Advertisement

हसन महमूद ने अफगानिस्तान की पहली पारी में कुल 55 रन देकर पांच विकेट लिए. उनके प्रदर्शन के चलते अफगानिस्तान की टीम 240 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 346 रन बनाए थे. यानी बांग्लादेश ने पहली पारी के आधार पर 106 रनों की बढ़त हासिल की, जिससे मुकाबले में उसकी स्थिति मजबूत हो गई..

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »