भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने खेला अतरंगी शॉट, इरफान पठान भी रह गए हैरान, VIDEO

टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज लगातार नए शॉट आजमा रहे हैं. ग्लेन फिलिप्स का यह प्रयास इसी आक्रामक अंदाज की मिसाल बना, जिसमें बल्लेबाज ने आखिरी गेंद पर भी गेंदबाज को चौंकाने का मौका नहीं छोड़ा.

Advertisement
ग्लेन फिलिप्स ने क्राइस्टचर्च टी20 में खेली विस्फोटक पारी. (Photo: AP) ग्लेन फिलिप्स ने क्राइस्टचर्च टी20 में खेली विस्फोटक पारी. (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • क्राइस्टचर्च,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST

गुरुवार (22 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने ऐसा शॉट खेला, जिसने फैन्स के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर्स को भी हैरान कर गए. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने इस शॉट पर प्रतिक्रिया देते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज को असाधारण खिलाड़ी बताया.

Advertisement

इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'आखिरी बॉल पर ग्लेन फिलिप्स द्वारा लगाया गया शॉट क्रिकेट के मैदान पर फास्ट बॉलर के खिलाफ लगाया गया सबसे भद्दा शॉट है, जो मैंने देखा है, वह कुछ खास हैं. असाधारण.'

यह नजारा न्यूजीलैंड की पारी के 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिला. भुवनेश्वर कुमार ने ऑफ और मिडिल स्टम्प के आसपास फुल लेंथ गेंद डाली. फिलिप्स पहले से ही शॉट खेलने के इरादे में थे. उन्होंने अचानक अपने शरीर की दिशा बदली और बाएं हाथ के बल्लेबाज की तरह घूमते हुए गेंद को मिडविकेट के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचा दिया.

ग्लेन लिप्स के इस स्विच हिट में जोखिम भी था और उसे अंजाम देने का हुनर भी. भुवनेश्वर कुमार ने गेंद को बाहर की ओर निकालने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्लेबाज के लिए अनुकूल जगह पर पड़ गई. फिलिप्स ने मौके का फायदा उठाया और आखिरी गेंद पर चौका बटोर लिया.

Advertisement

ग्लेन फिलिप्स अपनी ताकतवर हिटिंग और मैदान के अलग-अलग हिस्सों में शॉट खेलने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. इस बार उनका अंदाज इतना अप्रत्याशित था कि इरफान पठान ने भी सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी.

क्राइस्टचर्च टी20 में ग्लेन फिलिप्स ने 40 बॉल पर नाबाद 82 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. फिलिप्स की तूफानी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इस मैच में 4 विकेट पर 225 रन बनाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »