टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. इस हार के चलते भारत के सेमीफाइनल की राह भी कठिन हो गई है. अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बल्लेबाजों का प्रदर्शन और अक्षर पटेल को प्लेइंग 11 से बाहर करना रहा.
अक्षर की जगह प्लेइंग 11 में वॉशिंगटन सुंदर को जगह दी गई थी. इसको लेकर खूब सवाल उठे. लेकिन अब भारत की इस प्लानिंग के पीछे की वजह भी सामने आ गई है. भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने खुलासा किया है कि सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले क्यों अक्षर को बाहर किया गया था.
सितांशु कोटक ने किया शॉकिंग खुलासा
कोटक ने बताया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अक्षर पटेल से मैच के पहले लंबी बातचीत की थी और उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का कारण समझाया था. बता दें कि अक्षर टीम इंडिया के उपकप्तान भी हैं. ऐसे में उन्हें बाहर करने के फैसले पर सवाल उठना लाजमी था.
यह भी पढ़ें: अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर मचा हंगामा... रविचंद्रन अश्विन ने टीम मैनेजमेंट को जमकर सुनाया
आखिर क्या प्लानिंग थी
कोटक ने कहा, सूर्या और गौतम दोनों ने उनसे बात की. चाहमें लगा कि सामने टॉप ऑर्डर में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, इसलिए एक ऑफ स्पिनर की जरूरत है. हमने शुरुआती विकेट भी लिए. वॉशिंगटन ने पावरप्ले में गेंदबाजी नहीं की, जबकि असल में उन्हें पावरप्ले में गेंदबाजी करनी थी.
कोटक ने बताया कि टीम प्रबंधन ने दक्षिण अफ्रीका के टॉप ऑर्डर में मौजूद बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ध्यान में रखते हुए ऑफ स्पिनर को प्राथमिकता दी, हालांकि मैच के दौरान गेंदबाजी की योजनाओं में बदलाव हुआ.
यह भी पढ़ें: 'जिम्मेदारी आपकी...', तिलक वर्मा पर बरस पड़े सुनील गावस्कर, करारी हार के बाद अप्रोच पर उठाए सवाल
सुपर-8 चरण में एक हार के बाद भारत अब अपने बाकी दो मुकाबलों में ‘करो या मरो’ की स्थिति में पहुंच गया है. हालांकि कोटक का मानना है कि खिलाड़ी दबाव संभालने के आदी हैं.
भारत अब सुपर-8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबलों से पहले खुद को जल्दी संभालने की कोशिश करेगा ताकि टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखी जा सकें.
aajtak.in