टीम इंडिया को कोचिंग देगा ये धुरंधर... गौतम गंभीर ने कर दी BCCI से सिफारिश

टीम इंडिया के व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल, विदेशी दौरों और ICC टूर्नामेंट्स को देखते हुए अब हर डिपार्टमेंट के लिए अलग-अलग स्पेशलिस्ट कोच रखने पर जोर दिया जा रहा है. इसी सोच के तहत गौतम गंभीर स्पिन गेंदबाजी विभाग को नया रूप देना चाहते हैं.

Advertisement
भारतीय टीम को जल्द मिलेगा स्पिन बॉलिंग कोच. (Photo: PTI/Kunal Patil) भारतीय टीम को जल्द मिलेगा स्पिन बॉलिंग कोच. (Photo: PTI/Kunal Patil)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) से स्पेशलिस्ट स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त करने की सिफारिश की है.

गौतम गंभीर ने इस अहम भूमिका के लिए पूर्व भारतीय स्पिनर साईराज बहुतुले का नाम आगे बढ़ाया है. अगर बीसीसीआई की मंजूरी मिल जाती है, तो टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में पहली बार स्पिन गेंदबाजी के लिए अलग विशेषज्ञ कोच देखने को मिलेगा. मौजूदा समय में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में मोर्ने मोर्केल तेज गेंदबाजी कोच हैं, वहीं सितांशु कोटक बल्लेबाजी कोच की भूमिका में हैं. लेकिन स्पिन गेंदबाजी के लिए कोई अलग विशेषज्ञ कोच नहीं है.

Advertisement

यही वजह है कि गौतम गंभीर अब इस विभाग को और मजबूत करना चाहते हैं. पिछले कुछ समय में भारतीय स्पिनर्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है और यही गंभीर की चिंता की सबसे बड़ी वजह बनी है. एक समय भारतीय स्पिन गेंदबाजी दुनिया की सबसे खतरनाक मानी जाती थी, लेकिन हाल के वर्षों में टीम इंडिया को अपने ही घर में संघर्ष करना पड़ा. 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज में हराकर इतिहास रच दिया.

न्यूजीलैंड के बाद अफ्रीका ने भी हराया
पिछले साल साउथ अफ्रीका ने भी भारत में आकर टेस्ट सीरीज जीती. साइमन हार्मर और केशव महाराज ने भारतीय पिचों पर भारतीय स्पिनरों से ज्यादा प्रभाव छोड़ा. वहीं कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म भी सवालों में रही. इन सब चीजों ने टीम मैनेजमेंट को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
यह भी पढ़ें: 'गौतम गंभीर बुली करते हैं, खिलाड़ी खुश नहीं...', इस पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी

Advertisement

साईराज बहुतुले भारत के पूर्व लेग स्पिनर रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट और 8 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में भाग लिया. उन्होंने टेस्ट मैचों में 39 रन बनाए और 3 विकेट झटके. जबकि वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम पर 2 विकेट और 23 रन दर्ज हैं. उनका इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा और कोचिंग जगत में उनकी काफी प्रतिष्ठा है.
यह भी पढ़ें: श्रेयस बनेंगे T20 कप्तान, सूर्या की होगी छुट्टी! ये 2 ख‍िलाड़ी भी दावेदार

साईराज बहुतुले लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट और बीसीसीआई के नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) सिस्टम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने कई रणजी टीमों के साथ काम किया. एनसीए में उन्होंने युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी और बाद में आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) फ्रेंचाइजी के साथ भी जुड़े. फिलहाल वह पंजाब किंग्स (PBKS) के स्पिन-बॉलिंग कोच हैं. पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ भी बहुतुले की कोचिंग से काफी प्रभावित रहे हैं. द्रविड़ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के दौरान खास तौर पर बहुतुले को भारतीय टीम के साथ जोड़ने की सिफारिश की थी. वह श्रीलंका दौरे पर भी टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रह चुके हैं.

साईराज बहुतुले की सबसे बड़ी ताकत युवा स्पिनरों के साथ काम करना मानी जाती है. कई घरेलू गेंदबाजों ने कहा है कि उनकी कोचिंग से गेंद पर कंट्रोल बेहतर हुआ, ड्रिफ्ट और टर्न बढ़ा, साथ ही वैरिएशन में सुधार आया. यही कारण है कि गौतम गंभीर उन्हें टीम इंडिया के लिए सही विकल्प मान रहे हैं.

Advertisement

गौतम गंभीर, साईराज बहुतुले और बीसीसीआई अधिकारियों के बीच इस मुद्दे पर शुरुआती बातचीत भी हो चुकी है. हालांकि, बहुतुले की संभावित नियुक्ति पंजाब किंग्स के साथ उनके मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट और IPL 2026 अभियान पर निर्भर करेगी. अगर बहुतुले की नियुक्ति होती है, तो यह भारतीय क्रिकेट में बढ़ती स्पेशलाइजेशन का बड़ा संकेत माना जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »