'गौतम गंभीर बुली करते हैं, खिलाड़ी खुश नहीं...', इस पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची सनसनी

अतुल वासन के बयान ने भारतीय क्रिकेट में हलचल पैदा कर दी है. हालांकि यह उनके निजी अनुभव और राय पर आधारित है, लेकिन इससे यह साफ है कि गौतम गंभीर की आक्रामक शैली को लेकर क्रिकेट विशेषज्ञ अलग-अलग राय रखते हैं.

Advertisement
विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे हैं... (Photo: AFP) विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे हैं... (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम को लेकर पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने ऐसा बयान दिया है, जिसने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है. वासन ने दावा किया कि टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी मौजूदा हेड कोच गंभीर के व्यवहार और मैनेजमेंट स्टाइल से खुश नहीं हैं. एक यूट्यूब शो में बातचीत के दौरान वासन ने गंभीर को 'ओवर एग्रेसिव' और 'बुली करने वाला' बताया. वासन का मानना है कि उनका रवैया हमेशा से 'माय वे ऑर द हाईवे' (या तो मेरी बात मानो या रास्ता नापो) वाला रहा है.

Advertisement

अतुल वासन ने कहा कि वह गौतम गंभीर को बचपन से जानते हैं और दिल्ली क्रिकेट के दिनों से उनका स्वभाव बेहद आक्रामक रहा है. वासन ने कहा, 'वो खिलाड़ियों को काफी बुली करते थे. अगर आप उनकी लाइन में नहीं आते, तो आप उनकी हिट लिस्ट में आ जाते हैं. वह अपनी बात मनवाने में विश्वास रखते हैं.'

उन्होंने यह भी कहा कि गौतम गंभीर का आत्मविश्वास और आक्रामकता ही उन्हें सफल क्रिकेटर बनाता रहा, लेकिन वही स्वभाव अब विवादों की वजह भी बन रहा है.

गंभीर-विराट में क्यों ठनी थी?
अतुल वासन ने विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच हुए टकराव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'उनकी ओवर-एग्रेसिव और अल्फा मेल पर्सनैलिटी ही विराट कोहली से भिड़ंत की वजह बनी.' वासन के मुताबिक, गंभीर हमेशा मुकाबले वाले माहौल में रहना पसंद करते हैं और यही चीज उन्हें दूसरों से अलग बनाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 36 साल के क्रिकेटर दोस्त अमनप्रीत ग‍िल के निधन से टूटे विराट कोहली, युवराज सिंह भी हुए दुखी

पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर के कोचिंग कार्यकाल पर भी सवाल उठाए. वासन कहते हैं, 'अगर आप लगातार जीत रहे हैं तो सब कुछ सही रहता है. लेकिन जैसे ही हार मिलती है, तब आपके तरीके और फैसले सवालों के घेरे में आ जाते हैं.' उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर का 'रिपोर्ट कार्ड' पूरी तरह बेदाग नहीं है और कुछ हारों ने टीम मैनेजमेंट पर दबाव बढ़ाया है.

सबसे बड़ा दावा करते हुए अतुल वासन ने कहा कि भारतीय टीम के अंदर कुछ खिलाड़ी गंभीर की कोचिंग शैली से असहज हैं. वासन ने बताया, 'मैं यकीन से कह सकता हूं कि सभी खिलाड़ी खुश नहीं होंगे. कुछ खिलाड़ी दबाव में होंगे. मैं 1-2 खिलाड़ियों को जानता हूं, लेकिन उनके नाम नहीं बता सकता.' हालांकि, उन्होंने किसी खिलाड़ी का नाम लेने से साफ इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें: भारत का साफ संदेश, पाकिस्तान में नहीं खेलेगी टीम इंडिया... न ही यहां खेलेगी PAK टीम

गौरतलब है कि गौतम गंभीर और अतुल वासन के बीच पहले भी विवाद हो चुका है. जब गंभीर को दिल्ली टीम की कप्तानी से हटाया गया था, तब वासन दिल्ली चयन समिति का हिस्सा थे. उस समय गंभीर ने चयनकर्ताओं पर बिना जानकारी दिए कप्तानी छीनने का आरोप लगाया था.

Advertisement

अतुल वासन के इन बयानों पर अभी तक भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) या गौतम गंभीर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. लेकिन उनके इस बयान ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम माहौल और गंभीर की कोचिंग शैली को लेकर नई चर्चा जरूर शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement