8 May 2026
भारतीय टी20 टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. IPL 2026 खत्म होते ही चयनकर्ता टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान पर फैसला लेने वाले हैं.
Photo: Reuters
मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव की कुर्सी खतरे में बताई जा रही है. सेलेक्टर्स का एक वर्ग अब सूर्या की बल्लेबाजी से संतुष्ट नहीं है.
Photo: Reuters
अब टीम मैनेजमेंट अगली टी20 साइकिल के लिए नए चेहरे पर दांव लगाने के मूड में है. जहां श्रेयस अय्यर की टी20 टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है.
Photo: Reuters
उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है. भारत को 2028 टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजेलिस ओलिंपिक की तैयारी करनी है, ऐसे में बोर्ड लंबे प्लान के साथ आगे बढ़ना चाहता है.
Photo: Reuters
सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2024 में भारत की टी20 कप्तानी संभाली थी. उनकी कप्तानी में टीम ने 2025 एशिया कप और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीता.
Photo: Reuters
2026 टी20 वर्ल्ड कप में सूर्या ने 9 पारियों में 242 रन बनाए थे, लेकिन इनमें से 84 रन सिर्फ अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में आए.
Photo: Reuters
बाकी बड़े मुकाबलों में वह प्रभाव नहीं छोड़ सके. यही पैटर्न पिछले कुछ समय से लगातार देखने को मिला है.
Photo: Reuters
कप्तानी मिलने के बाद से सूर्या 45 टी20 मुकाबलों में सिर्फ 932 रन ही बना सके हैं. जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को छोड़ दें तो वह लगातार संघर्ष करते नजर आए हैं.
Photo: PTI
रिपोर्ट में दावा है कि सूर्यकुमार यादव लंबे समय से दाहिने हाथ की कलाई की समस्या से जूझ रहे हैं.
Photo: PTI
मुंबई इंडियंस के पिछले सीजन से ही वह भारी टेपिंग के साथ बल्लेबाजी और फील्डिंग करते दिखाई दिए.
Photo: PTI
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी टीम डॉक्टर डॉ. रिजवान खान कई बार उनकी कलाई पर खास इलाज और सपोर्ट करते नजर आए.
Photo: ITG
सूर्या की उम्र भी चयनकर्ताओं की चिंता का हिस्सा मानी जा रही है. वह फिलहाल 35 साल के हैं और बोर्ड अब अगले दो साल के लिए स्थायी विकल्प तैयार करना चाहता है.
Photo: ITG
कप्तानी की रेस में संजू सैमसन और ईशान किशन के नाम भी चर्चा में रहे,
Photo: PTI
लेकिन IPL में अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के साथ सफलता हासिल करने वाले अय्यर फिलहाल सबसे आगे बताए जा रहे हैं.
Photo: PTI
भारत की अगली टी20 सीरीज आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेली जानी है. ऐसे में IPL खत्म होते ही चयन समिति की बैठक बेहद अहम रहने वाली है.
Photo: PTI
टी20 कप्तानी पर आने वाली सेलेक्शन मीटिंग में चर्चा होगी. सवाल यह भी है ऐसे में टीम इंडिया के विश्वसनीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का रोल क्या होगा.
Photo: PTI