Finn Allen: 10 चौके, 8 छक्के, 33 गेंद में 100... फ‍िन एलन तो 'चोकर्स' साउथ अफ्रीका पर टूट पड़े, कई र‍िकॉर्ड ढेर

ईडन गार्डन्स में T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. फिन एलन ने 33 गेंदों में रिकॉर्ड 100* रन ठोके, जो टूर्नामेंट इतिहास का सबसे तेज शतक है. कीवी टीम ने 170 रन का लक्ष्य 12.5 ओवर में हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की. इस दौरान इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बने.

Advertisement
फिन एलेन का तूफानी शतक, साउथ अफ्रीका चित, न्यूजीलैंड फाइनल में  (Photo: AP) फिन एलेन का तूफानी शतक, साउथ अफ्रीका चित, न्यूजीलैंड फाइनल में (Photo: AP)

aajtak.in

  • कोलकाता ,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:41 AM IST

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में एक बार फिर साउथ अफ्रीका की कहानी नॉकआउट में आकर बिखर गई. अफ्रीकी टीम बुधवार (4 मार्च) को एक बार फ‍िर चोकर्स साब‍ित हुई.

ईडन गार्डन्स में दबाव, मौका और मंच, तीनों ने प्रोट‍ियाज टीम का साथ नहीं द‍िया. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने बड़े मैच की समझदारी और आक्रामकता का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटा लिया. इसके साथ ही इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड भी बने. 

Advertisement

कीवी टीम अब 2021 में जो खिताब जीत नहीं पाई थी, उस इरादे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में 8 मार्च को उतरेगी. जहां उसका मुकाबला आज (5 मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल के व‍िजेता से होगा. 

मैच लगभग 20 दिन पहले हुए ग्रुप स्टेज मुकाबले का उल्टा रूप था. तब साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को एकतरफा हराया था, लेकिन सेमीफाइनल में कीवी टीम ने पूरा हिसाब बराबर कर दिया.

टॉस से ही बना दबाव
कप्तान म‍िचेल सेंटनर ने सही टॉस कॉल किया और हल्की सूखी पिच पर गेंदबाजों ने तुरंत असर दिखाया. कोल मैककॉन्ची ने अपने इकलौते ओवर में लगातार गेंदों पर क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन को आउट कर साउथ अफ्रीका को 12/2 पर झटका दे दिया.

एडेन मार्करम को एक जीवनदान जरूर मिला जब रचिन रवींद्र ने मिड-विकेट पर कैच छोड़ा, लेकिन ज्यादा देर नहीं. रवींद्र ने ही बाद में मार्करम को फंसाया और डेरिल मिचेल ने लॉन्ग ऑन पर शानदार कैच लपका.

Advertisement

डेविड मिलर को भी ग्लेन फिलिप्स ने जीवनदान दिया, पर वह भी उसी ओवर में रवींद्र की धीमी गेंद पर आउट हो गए. ब्रेविस के विकेट के बाद स्कोर 77/5 हो चुका था.

जानसेन-स्टब्स ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया 
मार्को जानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 16 ओवर तक टीम को 113/5 तक पहुंचाया. दोनों ने मैट हेनरी और जेम्स नीशाम पर बड़े शॉट्स लगाए. जानसेन ने 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, लेकिन आखिरी ओवर में सिर्फ एक ही गेंद खेल पाए. साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 169/8 तक पहुंच सका.

एलन-स‍िफर्ट का पावरप्ले धमाका
टारगेट 170 का था, लेकिन न्यूजीलैंड की शुरुआत तूफानी रही. फ‍िन एलन और ट‍िम स‍िफर्ट ने पावरप्ले में ही 84 रन जोड़कर मैच लगभग खत्म कर दिया.

स‍िफर्ट ने 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जबकि एलन ने उससे 9 गेंद पहले पचासा जड़ा. दोनों के बीच 117 रन की साझेदारी टूटी जरूर, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. एलन ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोके. इसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. यह T20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक रहा, जिसने क्रिस गेल का का पुराना रिकॉर्ड 14 गेंद पहले तोड़ दिया. न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 173/1 बनाकर 7.1 ओवर शेष रहते मैच जीत लिया.

Advertisement

ईडन गार्डन्स में T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. फिन एलेन ने 33 गेंदों में रिकॉर्ड 100* रन ठोके, जो टूर्नामेंट इतिहास का सबसे तेज शतक है. कीवी टीम ने 170 रन का लक्ष्य 12.5 ओवर में हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की. 

आइए अब जान लेते फ‍िन एलन ने जो टी20 वर्ल्ड का इत‍िहास का सबसे तेज शतक बनाया, उससे कौन कौन से र‍िकॉर्ड्स बने...

फिन एलन की पारी में महज चार डॉट्स थे. T20 WC सेमीफाइनल या फाइनल में अब तक कम से कम 30 गेंदों की 76 इंडिविजुअल इनिंग हुई हैं. उनमें से, सिर्फ विराट कोहली की 2014 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ 44 गेंदों पर 72 रन की पारी में कम डॉट्स (3) थे.

T20 वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के

  • 20 - फिन एलन (2026)
  • 19 - शिमरॉन हेटमायर (2026)
  • 18 - साहिबजादा फरहान (2026)
  • 17 - निकोलस पूरन (2024)
  • 16 - क्रिस गेल (2012)
  • 16 - रहमानुल्लाह गुरबाज़ (2024)

फिन एलन के 8 छक्के T20 WC इनिंग में NZ के लिए सबसे ज्यादा हैं वहीं ये T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में किसी के लिए भी सबसे ज्यादा हैं. 
कुल 18 (10 चौके और 8 छक्के) फिन एलन के नाम अब T20 WC की एक पारी में सबसे ज़्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड है, साथ ही ब्रेंडन मैकुलम (11 चौके, 7 छक्के) के नाम भी इतने ही बाउंड्री हैं, जिन्होंने 2012 में पल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ बाउंड्री लगाई थी.

Advertisement

पुरुषों के T20 WC में लगातार सबसे ज्यादा जीत

  • 12 - भारत (2024-2026)
  • 8 - साउथ अफ्रीका (2024)
  • 8 - ऑस्ट्रेलिया (2022-2024)
  • 7 - साउथ अफ्रीका (2024)- यह सिलसिला 4 मार्च को खत्म हुआ
  • 7 - इंग्लैंड (2010-2012)
  • 7 - भारत (2012-2014)

T20 वर्ल्ड में न्यूजीलैंड के लिए शतक

  • 123 - ब्रेंडन मैकुलम बनाम बांग्लादेश, पल्लेकेले, 2012
  • 104 - ग्लेन फिलिप्स बनाम श्रीलंका, सिडनी, 2022
  • 100* - फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026

T20 WC नॉकआउट में सबसे ज्यादा स्कोर

  • 100* - फिन एलन बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026 SF
  • 96* - तिलकरत्ने दिलशान बनाम WI, द ओवल, 2009 SF
  • 89* - विराट कोहली बनाम WI, मुंबई WS, 2016 SF
  • 86* - एलेक्स हेल्स बनाम IND, एडिलेड, 2022 SF
  • 85* - मार्लन सैमुअल्स बनाम ENG, कोलकाता, 2016 फ़ाइनल
  • 85 - केन विलियमसन बनाम AUS, दुबई, 2021, फाइनल

फिन एलन ने 100 रन बनाने में 33 गेंदें लीं

  • - T20 वर्ल्ड कप में यह सबसे तेज शतक रहा
  • - T20I में किसी फुल-मेंबर टीम के खि‍लाफ सबसे तेज
  • - सभी T20I में जॉइंट तीसरा सबसे तेज
  • - फुल मेंबर टीमों के किसी बैटर के लिए जॉइंट सबसे तेज, सिकंदर रजा ने गाम्बिया के ख‍िलाफ, नैरोबी (2024) में इसी रफ्तार से शतक बनाया था. 

सबसे तेजT20I शतक (गेंदों के हिसाब से)

Advertisement
  • 27 - साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
  • 29 - मुहम्मद फहाद (तुर्की) बनाम बुल्गारिया, सोफिया, 2025
  • 33 - फिन एलन (NZ) बनाम SA, कोलकाता, 2026
  • 33 - जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (NAM) बनाम NEP, कीर्तिपुर, 2024
  • 33 - सिकंदर रजा (ZIM) बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024

T20 WC में पिछला सबसे तेज शतक 2016 में वानखेड़े में क्रिस गेल द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में आया था. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement