दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में एक बार फिर दिग्वेश राठी और नीतीश राणा की चर्चित राइवलरी ने सुर्खियां बटोर लीं. पिछले सीजन दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर हुई तीखी भिड़ंत और आक्रामक जश्न ने खूब चर्चा बटोरी थी.
ऐसे में इस बार जब दोनों आमने-सामने आए, तो फैन्स की नजरें इसी मुकाबले पर टिकी थीं. दिग्वेश राठी ने इस बार अपनी गेंदबाजी से शानदार जवाब दिया है.
उन्होंने अपने शुरुआती स्पेल में ही नीतीश राणा को LBW आउट कर दिया. राणा सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और दिग्वेश ने अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई.
यह भी पढ़ें: हाई स्पीड में धोनी, रेसिंग ट्रैक पर दिखाया जलवा, VIDEO
सबसे खास बात यह रही कि विकेट लेने के बाद दिग्वेश ने कोई आक्रामक या विवादित सेलिब्रेशन नहीं किया. उन्होंने बेहद शांत अंदाज में साथियों के साथ विकेट का जश्न मनाया.
उनके इस संयमित रवैये की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. कई फैन्स का कहना है कि दिग्वेश ने बिना कुछ कहे अपनी गेंदबाजी से जवाब दिया.
दरअसल, DPL 2025 में नीतीश राणा ने दिग्वेश राठी की गेंद पर जोरदार छक्का जड़ने के बाद आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेशन किया था. उस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले गुरु मंत्र लेने धोनी के घर पहुंचे ऋषभ पंत, क्या अब होगी फॉर्म में वापसी?
तभी से दोनों खिलाड़ियों की राइवलरी DPL की सबसे चर्चित राइवलरी में गिनी जाने लगी. एक साल बाद DPL 2026 में दिग्वेश को उसी खिलाड़ी के खिलाफ जवाब देने का मौका मिला.
राणा को आउट कर दिग्वेश ने अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई और फैन्स के बीच यह पल तुरंत वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर फैन्स इस विकेट को 'परफेक्ट रिवेंज', 'करारा जवाब', 'लास्ट लाफ' और 'बॉल से मिला जवाब' जैसे नाम दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका के लिए टीम इंडिया का नेट बॉलर्स प्लान, 4 तरह के स्पिन गेंदबाजों की हुई एंट्री
कई यूजर्स का मानना है कि दिग्वेश ने बिना किसी विवाद के अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि क्रिकेट में सबसे बड़ा जवाब प्रदर्शन ही होता है. अब दिग्वेश राठी और नितीश राणा की यह टक्कर सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि DPL की सबसे रोमांचक और चर्चित राइवलरी बन चुकी है, जिसका हर सीजन फैन्स बेसब्री से इंतजार करेंगे.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क