श्रीलंका दौरे से पहले गुरु मंत्र लेने धोनी के घर पहुंचे ऋषभ पंत, क्या अब होगी फॉर्म में वापसी?

कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहेगी. इस दौरे पर सभी की नजरें ऋषभ पंत पर टिकी होगी. पंत के पास खुद को साबित करने का यह बेहतरीन मौका है.

Advertisement
धोनी के साथ नजर आए पंत (PHOTO: @BCCI) धोनी के साथ नजर आए पंत (PHOTO: @BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए पिछला कुछ समय उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. आईपीएल 2026 में बल्ले से वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. यही वजह है कि लखनऊ की टीम ने अगले सीजन से पहले पंत को ट्रेड कर उनकी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स को सौंप दिया.

आईपीएल के बाद उन्हें भारत के लिए भी अधिक मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है. पंत अब नियमित रूप से सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में ही भारत के लिए खेल रहे हैं. वनडे और टी20 टीम में लंबे समय से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है. 

Advertisement

ऋषभ पंत ने श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. खास बात यह है कि इस चुनौती से निपटने के लिए पंत ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दरवाजा खटखटाया है. पंत इस समय रांची में हैं और धोनी की देखरेख में जमकर पसीना बहा रहे हैं.

भारत के लिए बेहद अहम है यह सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत खेली जाने वाली यह दो मैचों की टेस्ट सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है. पहला टेस्ट 15 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. श्रीलंका की पिचें हमेशा से स्पिन गेंदबाजों की मददगार मानी जाती हैं. एशियाई कंडीशन में एमएस धोनी से बेहतर स्पिन को पढ़ना शायद ही कोई जानता हो.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पंत और धोनी को एक साथ धोनी के फार्महाउस से निकलते देखा गया है. रांची में पंत, धोनी और पूर्व भारतीय स्पिनर शाहबाज नदीम की मौजूदगी में ट्रेनिंग कर रहे हैं.

Advertisement

खुद की बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं पंत

धोनी के अलावा पंत ने हाल ही में अपनी व्हाइट-बॉल क्रिकेट को निखारने के लिए युवराज सिंह के साथ भी काफी वक्त बिताया था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस युवा टीम में पंत का फॉर्म में लौटना बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका के लिए टीम इंड‍िया का नेट बॉलर्स प्लान, 4 तरह के स्प‍िन गेंदबाजों की हुई एंट्री 

पंत के मेंटोर रहे हैं धोनी

धोनी हमेशा से पंत के मेंटोर रहे हैं. ऐसे में रांची का यह ट्रेनिंग कैंप पंत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. यह ट्रेनिंग पंत को श्रीलंका की स्पिन-फ्रेंडली पिचों के लिए तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाएगा.

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान)
बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन*, देवदत्त पडिक्कल
विकेटकीपर: ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल
ऑलराउंडर व स्पिनर: रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, सारांश जैन
तेज गेंदबाज: आकिब नबी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »