CSK vs SRH, IPL 2026 Highlights: चेन्नई को हराकर प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स का टिकट भी हुआ कन्फर्म

Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले को हैदराबादी टीम ने 5 विकेट से जीता. प्लेऑफ के नजरिए से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण था.

Advertisement
आईपीएल में चेन्नई-हैदराबाद की टक्कर हुई. (Photo: Reuters) आईपीएल में चेन्नई-हैदराबाद की टक्कर हुई. (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • चेन्नई,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:43 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-63 में सोमवार (18 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच विकेट से जीत हासिल की. चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को जीत के लिए 181 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 19 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच गई. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए समीकरण गड़बड़ा गया है.

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के चलते गुजरात टाइटन्स का भी प्लेऑफ स्पॉट पक्का हो गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है. मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच खेलकर 8 में जीत हासिल की है और उसके 16 अंक हैं. दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की. चेन्नई सुपर किंग्स के 12 पॉइंट्स हैं.

हैदराबाद की पारी की हाइलाइट्स
रनचेज में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ट्रेविस हेड सिर्फ 6 रन बना पाए और वो पारी के दूसरे ओवर में मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हुए. अभिषेक शर्मा (26 रन) लय में दिख रहे थे, लेकिन अकील हुसैन की फिरकी ने उनका काम खत्म कर दिया. इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी कर हैदराबाद को संभाला.

Advertisement

हेनरिक क्लासेन ने 26 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. क्लासने का विकेट नूर अहमद ने चटकाया. क्लासेन के आउट होने के बाद ईशान किशन ने पूरी जिम्मेदारी ली और टीम को जीत के करीब ले गए. ईशान किशन ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 70 रन बनाए. इस दौरान ईशान ने 7 चौके और तीन छक्के लगाए. नीतीश रेड्डी कुछ खास नहीं कर पाए और केवल 11 रन बना सके. सलिल अरोड़ा (10* रन) और स्मरण रविचंद्रन (5* रन) ने इनिंग्स को फिनिशिंग टच प्रदान किया.

चेन्नई की पारी की हाइलाइट्स
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए सात विकेट पर 180 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पैट कमिंस ने संजू सैमसन को 27 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. उर्विल पटेल कुछ खास नहीं कर सके और साकिब हुसैन ने उनका विकेट झटका. कार्तिक शर्मा में लय में दिख रहे थे, लेकिन वो अपनी इनिंग्स को ज्यादा बड़ी नहीं कर सके. कार्तिक ने 19 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. कार्तिक को भी कमिंस ने चलता किया. कार्तिक के आउट होने के समय सीएसके का स्कोर 90/3 था.

यह भी पढ़ें: धोनी की वापसी का इंतजार फिर अधूरा, आखिरी होम गेम में भी नहीं उतरे Thala, ऋतुराज ने दिया बड़ा अपडेट

Advertisement

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बिल्कुल लय में नहीं दिखे और 21 गेंदों में 15 रन बनाए. ऋतुराज का विकेट भी पैट कमिंस ने चटकाया. इसके बाद शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की. ब्रेविस ने चार छक्के और दो चौके की मदद से 27 बॉल पर 44 रनों का योगदान दिया. वहीं शिवम दुबे ने 23 बॉल पर 26 रनों की पारी खेली. प्रशांत वीर पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए. हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने तीन विकेट लिए. जबकि साकिब हुसैन को दो सफलताएं हासिल हुईं.

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 24 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को 9 मैचों में जीत मिली. मौजूदा सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. इससे पहले 18 अप्रैल 2026 को दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से परास्त किया था.

चेन्नई vs हैदराबाद h2h
कुल आईपीएल मैच: 24
चेन्नई ने जीते: 15
हैदराबाद ने जीते: 9

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन और प्रफुल हिंगे.

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज और स्पेंसर जॉनसन.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »