CSK vs LSG, IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने चेन्नई को दिया 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस की फिफ्टी

Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants IPL Live Cricket Score: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैं. चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार की आईपीएल चैम्पियन है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक खिताब नहीं जीता है.

Advertisement
 आईपीएल में आज चेन्नई-लखनऊ की टक्कर. (Photo: BCCI) आईपीएल में आज चेन्नई-लखनऊ की टक्कर. (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • चेन्नई,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-53 में आज (10 मई) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में है. मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया है.

मौजूदा आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को नहीं मिली है. चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं और उसके 10 अंक हैं. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 10 में से सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स के 6 पॉइंट्स हैं. चेन्नई-लखनऊ मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

Advertisement

जोश इंग्लिस ने खेली ताबड़तोड़ पारी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 203 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत तूफानी रही. जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श ने मिलकर पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में ज्यादातर रन जोश इंग्लिस ने बनाए. इंग्लिस ने सिर्फ 17 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली. अंशुल कम्बोज ने मिचेल मार्श (10 रन) को आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा. फिर नूर अहमद ने निकोलस पूरन को चलता किया, जो केवल 1 रन बना पाए.

जोश इंग्लिस के रूप में लखनऊ सुपर जायंट्स का तीसरा विकेट गिरा. इंग्लिस ने 33 गेंदों पर 85 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इंग्लिस का विकेट 10वें ओवर में जेमी ओवर्टन ने झटका. उसी ओवर में ओवर्टन ने कप्तान ऋषभ पंत (15 रन) को भी बोल्ड कर दिया. इसके बाद एडेन मार्करम 6 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हुए. वहीं अक्षर रघुवंशी (18 रन) को जेमी ओवर्टन ने डगआउट का रास्ता दिखाया.

Advertisement

यहां से शाहबाज अहमद और हिम्मत सिंह ने सातवें विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी, जिसने लखनऊ सुपर जायंट्स को 200 के पार पहुंचाने में मदद की. शाहबाज ने 25 गेंदों पर नाबाद 43 रनों का योगदान दिया, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. हिम्मत सिंह ने 17 और मोहम्मद शमी ने 0 रन बनाए. सीएसके की ओर से जेमी ओवर्टन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. जबकि अंशुल कम्बोज को 2 सफलताएं मिलीं.

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 मैचों में जीत हासिल की. जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मुकाबले जीते. एक मुकाबला बेनतीजा रहा. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.

चेन्नई vs लखनऊ h2h
कुल IPL मैच: 6
चेन्नई ने जीते: 2
लखनऊ ने जीते: 3
बेनतीजा: 1

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज और मुकेश चौधरी.

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement