VIDEO: हवा में उड़कर कूपर कोनोली ने लपका करिश्माई कैच, देख बल्लेबाज के भी उड़े होश! पहली ही गेंद पर हुआ OUT

क्रिकेट के मैदान पर कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान फैन्स को एक कमाल का कैच देखने को मिला.

Advertisement
कूपर कोनोली ने लपका गजब का कैच. (PHOTO: AP/SCREENGRAB) कूपर कोनोली ने लपका गजब का कैच. (PHOTO: AP/SCREENGRAB)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 4:33 PM IST

जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में एक गजब का कैच देखने को मिला. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका यह फैसला तुरंत ही सही साबित हो गया.

पारी की पहली ही गेंद पर जोश हेजलवुड ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट लेंथ गेंद फेंकी, जो एडेन मार्करम के लिए तेजी से उछली. कवर-पॉइंट पर खड़े कूपर कोनोली ने हवा में अपनी बाईं तरफ छलांग लगाई और एक हाथ से हवा में ही अद्भुत कैच लपककर सबको सन्न कर दिया.

Advertisement

बिना कोई रन बनाए साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिर गया और वांडरर्स स्टेडियम का पूरा माहौल एकदम शांत हो गया. कूपर कोनोली ने ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर बल्लेबाज मार्करम को भी यकीन नहीं हुआ. 

अनचाहे रिकॉर्ड में जुड़ा मार्करम का नाम

मैदान पर वापसी करने वाले एडेन मार्करम के लिए यह मुकाबला बेहद खराब रहा. वनडे करियर में यह पहला मौका था जब वह पारी की पहली ही गेंद पर आउट हुए. इस गोल्डन डक के साथ ही वह वनडे क्रिकेट की पहली गेंद पर आउट होने वाले छठे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं.

मिचेल स्टार्क को मिला आराम 

ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में पिछड़ रही है और जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे इस मैच में वापसी करने के लिए उसने शुरुआत बेहद धमाकेदार अंदाज में की है. इस मैच में मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया है और उनकी जगह जेवियर बार्टलेट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

Advertisement

रोमांचक मोड़ पर सीरीज

साउथ अफ्रीका ने पहला वनडे मुकाबला 67 रनों से अपने नाम किया था और अब जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे इस मैच में उनकी नजरें सीरीज पर कब्जा जमाने पर हैं. हालांकि, मैच की शुरुआत में ही कूपर कोनोली का यह करिश्माई कैच इस मुकाबले में जान फूंकने का काम कर दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »