क्रिस गेल ने महिला पत्रकार पर की 'अनुचित' टिप्पणी कहा, शर्माओ मत बेबी

क्रिस गेल ने महिला पत्रकार से कहा 'मैं आपको साक्षात्कार देना चाहता था, यही कारण है कि मैं यहां हूं. पहली बार आपकी आंखें देखने आया हूं.' उन्होंने कहा, 'उम्मीद करता हूं कि यह मैच जीतने के बाद हम ड्रिंक पर चलेंगे. शर्माओ मत बेबी.'

Advertisement
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल

सना जैदी / BHASHA

  • मेलबर्न,
  • 05 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 6:31 AM IST

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल उस वक्त नए विवाद में घिर गए जब बिग बैश लीग क्रिकेट मैच के बाद उन्होंने महिला टीवी पत्रकार पर 'अनुचित' टिप्पणी की.

इस रेनेगेड्स की ओर से खेलने वाले गेल ने 15 गेंद में 41 रन बनाकर तस्मानिया पर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद चैनल 10 की पत्रकार मेल मैकलाघलिन से बात की.

Advertisement

कहा, 'मैं भी यहां आकर आपको साक्षात्कार देना चाहता था, यही कारण है कि मैं यहां हूं. पहली बार आपकी आंखें देखने आया हूं.' उन्होंने कहा, 'उम्मीद करता हूं कि यह मैच जीतने के बाद हम ड्रिंक पर चलेंगे. शर्माओ मत बेबी.'

गेल की इस टिप्पणी से असहज महसूस कर रही मैकलाघलिन ने साक्षात्कार जारी रखने का प्रयास करते हुए कहा, 'मैं शर्मा नहीं रही हूं.' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जैसे क्रिकेटरों के अलावा सोशल मीडिया पर अन्य लोगों ने गेल को लताड़ लगाई है.

बिग बैश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंथोनी एवरार्ड ने भी ट्विटर पर बयान जारी करके गेल की इस टिप्पणी को 'अपमानजनक' और 'अनुचित' करार देते हुए कहा है कि वह इस बारे में से बात करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement