नहीं सुधरे ऑस्ट्रेलियाई दर्शक, ब्रिस्बेन टेस्ट में सिराज और सुंदर को दी गाली

टेस्ट मैच के पहले दिन कुछ दर्शकों ने भारतीय टीम के स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गाली दी. ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने अपशब्दों का इस्तेमाल तब किया जब दोनों खिलाड़ी बाउंड्री पर फिल्डिंग कर रहे थे.

Advertisement
तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (फाइल फोटो) तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST
  • ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने दोहराई सिडनी वाली हरकत
  • ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में सिराज और सुंदर को दी गाली
  • बाउंड्री पर फिल्डिंग के दौरान कहे अपशब्द

ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने एक बार फिर सिडनी वाली हरकत दोहराई है. ब्रिस्बेन में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में कुछ ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों के साथ बदसलूकी की. टेस्ट मैच के पहले दिन कुछ दर्शकों ने भारतीय टीम के स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गाली दी. दर्शकों ने अपशब्दों का इस्तेमाल तब किया जब दोनों खिलाड़ी बाउंड्री पर फिल्डिंग कर रहे थे. 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की खबर के मुताबिक, कुछ दर्शकों ने सिराज और वॉशिंगटन सुंदर के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. अखबार के मुताबिक, केट नाम के एक दर्शक ने बताया कि सिराज और सुंदर को लेकर कुछ दर्शक लगातार गलत बातें बोल रहे थे और चिल्ला रहे थे. बता दें कि वाशिंगटन सुंदर इस मैच के साथ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे हैं, जबकि सिराज का यह तीसरा टेस्ट मैच है. 

ये लगातार दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने मोहम्मद सिराज को अपशब्द कहे. इससे पहले सिडनी टेस्ट के दौरान कुछ दर्शकों ने मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की थी. सिडनी टेस्ट के चौथे दिन टाइट सुरक्षा के बावजूद मोहम्मद सिराज से बदतमीजी भी हुई, जिसके बाद करीब 15 मिनट तक मैच रोका गया था.

देखें: आजतक LIVE TV 

Advertisement

टीम इंडिया ने मैच के दौरान इस बात की शिकायत अंपायरों से की, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बैठे दर्शकों के उस ग्रुप को स्टेडियम से बाहर कर दिया, जिसने सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की थी.

पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा

ब्रिस्बेन टेस्ट के पहले दिन की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में दिख रहा है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्नस लाबुशेन ने 108 रनों की पारी खेली. उनके अलावा मैथ्यू वेड ने 45, कैमरन ग्रीन 28 और कप्तान टिम पेन 38 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. भारत की ओर से टी नटराजन ने दो, जबकि मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 274 रन बना लिए हैं.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. एडिलेड में जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत दर्ज की थी तो वहीं मेलबर्न में टीम इंडिया ने जीत हासिल की. सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को भारतीय टीम ड्रॉ कराने में सफल रही थी. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »