स्टोक्स नहीं जाएंगे एशेज दौरे पर ऑस्ट्रेलिया, फिन आए टीम में

स्टोक्स को टीम से बाहर करने की वजह ब्रिस्टल विवाद में लंबित पड़ी जांच है.

Advertisement
बेन स्टोक्स बेन स्टोक्स

विश्व मोहन मिश्र

  • लंदन,
  • 07 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST

विवादों से जूझ रहे इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे. अगले महीने शुरू हो रही सीरीज के लिए स्टोक्स के की जगह तेज गेंदबाज स्टीवन फिन को चुन लिया गया है. स्टोक्स को टीम से बाहर करने की वजह ब्रिस्टल विवाद में लंबित पड़ी जांच है.

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 23 नवंबर से होगी. इंग्लैंड क्रिकेट के निदेशक एंड्रयू स्ट्रॉस ने कहा, 'एशेज पास है, ऐसे में यह जरूरी है कि हम खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और समर्थकों को इस मुश्किल हालात के बारे में सभी बातें साफ तौर पर रखें.'

Advertisement

स्ट्रॉस ने कहा, 'यह फैसला हमें आने वाले सप्ताहों में मदद करेगा और हर खिलाड़ी तथा इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया से मिलने वाली चुनौती का सामना करने में मदद करेगा.' स्टोक्स को हालांकि ईसीबी की 2017-18 की सालाना अनुबंध सूची में रखा गया है. इस मामले में अगर स्टोक्स के खिलाफ आगे पुलिस कार्रवाई नहीं होती है, तो उन्हें टीम में चुना जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »