'तीनों फॉर्मेट की कप्तानी दो, तभी टेस्ट टीम संभालूंगा'! बाबर आजम ने PCB के सामने रखी थी ये डिमांड

पाकिस्तान क्रिकेट में कप्तानी को लेकर नया विवाद सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबर आजम ने टेस्ट टीम की कप्तानी दोबारा संभालने के लिए PCB के सामने बड़ी शर्त रखी थी. बताया जा रहा है कि बाबर सिर्फ टेस्ट नहीं, बल्कि तीनों फॉर्मेट की कप्तानी चाहते हैं. आखिर क्या है पूरा मामला, जानिए इस रिपोर्ट में.

Advertisement
बाबर आजम ने कप्तानी मिलने से पहले PCB के सामने रखी थी खास शर्त (Photo: Getty) बाबर आजम ने कप्तानी मिलने से पहले PCB के सामने रखी थी खास शर्त (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट में कप्तानी को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है. टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट के मुताबिक, बाबर आजम ने टेस्ट टीम की कप्तानी दोबारा स्वीकार करने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के सामने एक अहम शर्त रखी थी.

रिपोर्ट के मुताबिक, 5 जुलाई को टेस्ट कप्तान के ऐलान से पहले पाकिस्तान के दो चयनकर्ताओं ने बाबर आजम से मुलाकात की, क्योंकि उनके पास टेस्ट की कप्तानी के लिए बाबर के अलावा कोई मजबूत विकल्प नहीं था.

Advertisement

सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि बाबर आजम ने टेस्ट टीम की कप्तानी स्वीकार करने के लिए एक शर्त रखी. उन्होंने कहा कि वह तभी कप्तानी संभालेंगे, जब उन्हें टेस्ट के साथ-साथ वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट की कप्तानी भी सौंपी जाएगी.

यह भी पढ़ें: फुटबॉल के मैदान पर 36 साल के बॉलीवुड स्टार की एंट्री, डूरंड कप में करेगा डेब्यू

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चयनकर्ताओं ने बाबर को भरोसा दिलाया कि अगर पाकिस्तान टीम वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उन्हें भविष्य में तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी जा सकती है.

फिलहाल पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी हैं. बताया जा रहा है कि बाबर अलग-अलग कप्तानों के मॉडल के बजाय एक ही कप्तान के नेतृत्व में टीम चलाने के पक्ष में हैं.

Advertisement

हाल के समय में पाकिस्तान की टेस्ट टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है, जिसके बाद मौजूदा कप्तानी पर सवाल उठने लगें थे. बाबर आजम को 2023 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद तीन साल पहले वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था.

यह भी पढ़ें: अहान-समायरा संग पार्क में मस्ती करते दिखे रोहित शर्मा, Insta पोस्ट VIRAL

इसके बाद उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड वनडे की तुलना में बेहतर रहा था. बाबर के कप्तानी छोड़ने के बाद दिसंबर 2023 में शान मसूद को पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया.

हाल ही में उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया, लेकिन वह टीम में स्पेशलिस्ट बैटर के तौर पर अपनी जगह बनाए हुए हैं. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »