आकाश दीप ने रणजी में फेंकी ऐसी इनस्विंगर, पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन रह गए सन्न, VIDEO

टीम इंड‍िया के स्टार गेंदबाज आकाश दीप ने रणजी ट्रॉफी में एक ऐसी गेंद फेंकी. जो बेहद चर्चा में रही. बंगाल की ओर से खेलते हुए आकाश दीप ने यह गेंद द‍िल्ली के स्टार बैटर सार्थक रंजन को फेंकी, देखें VIDEO...

Advertisement
आकाश दीप ने सार्थक रंजन को कमाल की गेंद फेंकी (Photo: X/@BCCIdomestic) आकाश दीप ने सार्थक रंजन को कमाल की गेंद फेंकी (Photo: X/@BCCIdomestic)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • कल्याणी (नद‍िया),
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

रणजी ट्रॉफी के ग्रुप सी (एलीट) के मुकाबले में द‍िल्ली की टीम ने बंगाल के ख‍िलाफ बुधवार को शानदार 9 व‍िकेट से जीत दर्ज की. बंगाल की इस जीत में हीरो अभ‍िषेक पोरेल रहे, ज‍िन्होंने पहली पारी में 149 रनों की शानदार पारी खेली थी. 

यह मुकाबला कल्याणी में बंगाल क्रिकेट अकादमी के मैदान पर हुआ. द‍िल्ली ने जहां पहली पारी में 240 रन बनाए, वहीं बंगाल ने अपनी पहली पारी में 429 रनों का स्कोर खड़ा किया. द‍िल्ली की टीम दूसरी पारी में 277 रन बना सकी. इस तरह बंगाल के सामने जीत के लिए महज 89 रन का टारगेट म‍िला. जिसे उसने 1 व‍िकेट खोकर पा ल‍िया. 

Advertisement

लेकिन इस मुकाबले में सबसे ज्यादा टीम इंड‍िया के लिए खेल चुके बंगाल के गेंदबाज आकाश दीप की गेंद की रही. जिस पर सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) के बेटे सार्थक रंजन क्लीन बोल्ड हो गए. 

बीसीसीआई ने बंगाल और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में आकाश दीप की शानदार गेंद का वीडियो शेयर किया. आकाश दीप की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई और तेजी से अंदर की ओर घूमते हुए सार्थक रंजन के स्टंप्स पर जा लगी. इस इनस्विंगर गेंद पर बल्लेबाज के पास बचने का कोई मौका नहीं था.

दिल्ली की दूसरी पारी में जब टीम का स्कोर 15 रन था, तब आकाश दीप ने यह विकेट लिया. उस समय दिल्ली की टीम बंगाल के पहली पारी के 429 रनों के स्कोर से 174 रन पीछे थी. चौथे दिन आकाश दीप ने मोहम्मद शमी समेत बंगाल के दूसरे तेज गेंदबाजों के साथ मिलकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी.

Advertisement

सार्थक रंजन को तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा था. वहीं सार्थक ने द‍िल्ली प्रीम‍ियर लीग  2026 में 9 पारियों में 493 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167.69 और एवरेज 54.78 रहा था. सार्थक ने डीपीएल 2026 में कुल 33 छक्के और 44 चौके लगाए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »