'गोल्डन पंच' से भारत का शानदार फिनिश! Asian Games 2026 में आए 21 गोल्ड समेत 85 मेडल

एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की. क्रिकेट के अलावा हॉकी, गोल्फ और तीरंदाजी में भी भारत गोल्ड जीतने में सफलता हासिल की.

Advertisement
भारत का दबदबा. (PHOTO: AFP/PTI) भारत का दबदबा. (PHOTO: AFP/PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:44 PM IST

जापान के आइची नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच के साथ शानदार समापन हो गया है. एशियन गेम्स के आखिरी दिन यानी शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से तहलका मचाते हुए कुल 9 मेडल (5 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए. 

इसके साथ ही इन खेलों में भारत का कुल मेडल आंकड़ा 85 (21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज) पर पहुंच गया, भारत ने फिलहाल मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया. हालांकि, कुछ देशों के कई इवेंट्स अभी बचे हुए जो रविवार को होंगे तो ऐसे में भारत की मेडल टैली स्थिति बाद में बदल सकती है.

Advertisement

पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर है. चीन 169 गोल्ड समेत कुल 341 पदकों के साथ पहले, जापान 83 गोल्ड और कुल 269 पदकों के साथ दूसरे, जबकि दक्षिण कोरिया 39 गोल्ड समेत 150 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है. भारत के बाद उज्बेकिस्तान 21 गोल्ड और कुल 70 पदकों के साथ पांचवें नंबर पर है.

कुमकुम मोहोड (तीरंदाजी) 

17 वर्षीय युवा तीरंदाज कुमकुम मोहोड ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के रोमांचक शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया की ओ येजिन को परफेक्ट '10' स्कोर कर मात दी और गोल्ड मेडल जीता.

प्रणवी शरथ उर्स (गोल्फ) 

महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रणवी ने 15 अंडर पार के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर देश के लिए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया.

अमन सहरावत (कुश्ती) 

मेंस फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में अमन सहरावत ने सांस थाम देने वाले मुकाबले में उत्तर कोरियाई पहलवान को पटखनी देकर भारत को कुश्ती का दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया.

Advertisement

पुरुष हॉकी टीम (हॉकी) 

एशियन गेम्स के फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 5-1 से करारी शिकस्त देकर भारतीय पुरुष टीम ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही भारत ने पुरुष और दोनों टीमों द्वारा एक ही संस्करण में गोल्ड जीतने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया.

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम (क्रिकेट)

फाइनल मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रनों से धूल चटाकर भारतीय क्रिकेट टीम ने शान से गोल्ड मेडल जीता. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी.

 महिला गोल्फ टीम इवेंट 

भारतीय महिला गोल्फ टीम ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा. कासुगाई कंट्री क्लब ईस्ट कोर्स पर 3 अक्टूबर 2026 को खेले गए महिला टीम इवेंट में भारत ने 14-अंडर 546 का स्कोर बनाया और चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही.

अंतिम पंघाल (कुश्ती)

महिला कुश्ती के 53 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में जापान की मो कियोका से मुकाबला हारने के बावजूद अंतिम ने शानदार वापसी करते हुए देश के लिए सिल्वर मेडल जीता. इस संस्करण में पदक जीतने वाली वह इकलौती भारतीय महिला पहलवान रहीं.

दीपक पूनिया (कुश्ती) 

मेंस फ्रीस्टाइल 97 किग्रा श्रेणी में मंगोलिया के पहलवान को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर दीपक ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

Advertisement

नीरज चौहान (तीरंदाजी) 

पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत के कांस्य पदक मुकाबले में नीरज ने हमवतन धीरज बोम्मदेवरा को 6-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल देश की झोली में डाला.

एक नजर में भारत का सफर

14 से अधिक दिनों तक चले एशियन गेम्स में भारत के 495 एथलीटों ने 36 खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और अपनी पूरी ऊर्जा झोंकते हुए देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. हॉकी से लेकर तीरंदाजी, कुश्ती, गोल्फ और क्रिकेट तक, हर मोर्चे पर भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगे की शान को बुलंद रखा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »