भारत की पुरुष हॉकी टीम (Men's Hockey) अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करती है. हॉकी इंडिया द्वारा शासित यह टीम पहले भारतीय हॉकी महासंघ के नियंत्रण में थी. भारत अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ का हिस्सा बनने वाली पहली गैर-यूरोपीय टीम थी. हॉकी टीम ओलंपिक में अब तक की सबसे सफल टीम रही है. इसने 1928, 1932, 1936, 1948, 1952, 1956, 1964 और 1980 में कुल आठ स्वर्ण पदक जीते हैं.
पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए 16 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा हो चुकी है. पेरिस ओलंपिक 2024 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने हैं (Olympic 2024 Paris).
टीम में ड्रैग-फ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय टीम के लिए कप्तानी करेंगे. वहीं हार्दिक सिंह टीम के उपकप्तान होंगे. गोलकीपर पीआर श्रीजेश, मनप्रीत सिंह के साथ जरमनप्रीत सिंह, संजय, राज कुमार पाल, अभिषेक और सुखजीत सिंह, कृष्ण बाहादुर पाठक, मिडफील्डर निलकांत शर्मा और डिफेंडर जुगराज सिंह (वैकल्पिक खिलाड़ी) टीम में शामिल हैं.
भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन हैं.
स्पेन के खिलाफ खिताबी मुकाबले में जर्मन टीम के डिफेंडरों और गोलकीपर ने कमाल का खेल दिखाया. स्पेनिश खिलाड़ियों ने लगातार आक्रामण किए, लेकिन जर्मनी की टीम ने हर अटैक को नाकाम किया. जर्मनी के लिए मिचेल स्ट्रुथॉफ ने मैच का इकलौता गोल दागा.
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के वर्ल्ड कप से सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के बाद पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने हॉकी मैनेजमेंट पर तीखा हमला बोला है. पुरुष टीम अर्जेंटीना से 3-5 से हारी और महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के बाद बाहर हुई. श्रीजेश ने कोचिंग, तैयारी और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाए.
टीम इंडिया को पहले अर्जेंटीना के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी. फिर उम्मीद करनी होगी कि नीदरलैंड्स के हाथों इंग्लैंड को करारी शिकस्त मिले. मौजूदा समीकरण को देखते हुए एक-एक गोल भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने या वर्ल्ड कप से बाहर होने का फैसला कर सकता है.
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हराने के बाद विरोधी खिलाड़ियों से पारंपरिक हैंडशेक नहीं किया, लेकिन खेल भावना दिखाते हुए हाई-फाइव जरूर किया, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान के खिलाफ नो-हैंडशेक नीति क्रिकेट में पहले ही दिख चुकी है, हालांकि हॉकी इंडिया ने हाथ मिलाने पर कोई बैन नहीं लगाया है.
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. पूल डी के इस अहम मैच में भारत को अगले दौर में पहुंचने के लिए कम से कम ड्रॉ की जरूरत है, जबकि पाकिस्तान के लिए जीत जरूरी है. मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं, इस पर भी नजर रहेगी.
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का मुकाबला बुधवार को नीदनलैंड्स के एम्स्टेलवीन में हैं. इस मैच को लेकर फैन्स में अलग लेवल का जोश है. पूल डी के इस मुकाबले के सारे टिकट बिक गए हैं.
हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की वापसी हार के साथ हुई. इंग्लैंड के खिलाफ 1-4 की हार के बीच पाकिस्तान की टीम पेनल्टी कॉर्नर का जरूरी सुरक्षात्मक गियर ड्रेसिंग रूम में ही भूल गई. इस लापरवाही पर पूर्व कप्तान सलमान अकबर ने टीम की तैयारी और अनुशासन पर सवाल उठाए.
भारत शनिवार (15 अगस्त) से शुरू होने वाले FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में 51 साल का खिताबी सूखा खत्म करने उतरेगा. हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम पूल D में वेल्स, इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ है. टीम का अभियान 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ शुरू हो रहा है. जानिए पूरा शेड्यूल, फॉर्मेट, स्क्वॉड, लाइव टेलीकास्ट और भारत की ताकत-कमजोरी.
भारतीय टीम के स्टार मिडफील्डर मनप्रीत सिंह अपने चौथे वर्ल्ड कप को लेकर बेहद इमोशनल हैं. उन्होंने कहा कि यह संभवतः उनका आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है और वह इसे यादगार बनाना चाहते हैं. भारत 1975 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगा. मनप्रीत को भरोसा है कि टीम फाइनल तक पहुंचेगी.
हॉकी इंडिया ने क्या राष्ट्रीय टीम की पहचान से जुड़े इतने अहम फैसले में अपने संविधान और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन किया था, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. अगर दिलीप तिर्की का दावा सही साबित होता है, तो आने वाले दिनों में हॉकी इंडिया को सिर्फ जर्सी के रंग पर नहीं, बल्कि फैसले लेने के तरीके और पारदर्शिता पर भी जवाब देना पड़ सकता है.
किसी भी टीम की जर्सी का रंग बदलना आसान है, लेकिन पहचान बनाने में दशकों लग जाते हैं. इस बहस को राजनीति से ऊपर उठाकर खेल, इतिहास, विज्ञान और भारतीय हॉकी की विरासत के नजरिए से देखा जाना चाहिए.
भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी विवादों में घिर गई है. हॉकी इंडिया ने पारंपरिक नीली जर्सी की जगह मुख्य रूप से भगवा रंग की नई किट पेश की है. इस फैसले पर भारत के पूर्व कप्तान वीरेन रासकिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. हॉकी विश्व कप अगले महीने बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होना है.
भारत के साथ-साथ फाइनल में पहुंचने के चलते पाकिस्तान ने भी FIH यूथ हॉकी5s वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया. हालांकि खिताब भारतीय टीम के नाम रहा और टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी.
पाकिस्तान ने मैच में बढ़त जरूर बनाई थी, लेकिन उसके बाद भारतीय हॉकी टीम ने ऐसा पलटवार किया कि विपक्षी खिलाड़ी मुंह ताकते रह गए. गोलों की बारिश कर भारत ने पाकिस्तान को एक और बार धूल चटाई. इस मैच में भारतीय टीम के लिए 7 खिलाड़ियों ने गोल दागे.
भारतीय हॉकी टीम हालिया सालों में पाकिस्तान पर भारी पड़ती रही है. अब एफआईएच प्रो लीग में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को शिकस्त दी है. हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए ये जीत मनोबल बढ़ाने वाली है.
भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए तीसरी बार मेन्स अंडर-18 एशिया कप जीत लिया. युवा खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने ना सिर्फ भारत को चैम्पियन बनाया, बल्कि भविष्य के लिए भी उम्मीद की नई किरण जगा दी है.
भारतीय टीम का लक्ष्य अब खिताबी मुकाबले मे जीत हासिल करने पर है. फैन्स को उम्मीद होगी कि सेमीफाइनल के हीरो पूर्ति आशीष तानी फाइनल में भी अपना जलवा बरकरार रखेंगे. भारत ने पाकिस्तान को हराकर ना सिर्फ फाइनल में जगह बनाई, बल्कि यह भी दिखा दिया कि बड़े मुकाबलों में यह युवा टीम किसी भी चुनौती का सामना करने का दमखम रखती है.
भारतीय हॉकी के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एक बार फिर हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप तिर्की पर निशाना साधा है. श्रीजेश ने जूनियर पुरुष टीम के मुख्य कोच पद से हटाए जाने पर सवाल उठाते हुए विदेशी कोचों की बढ़ती संख्या और भारतीय दिग्गजों की अनदेखी पर नाराजगी जताई. उन्होंने पूछा कि आखिर भारतीय कोचों पर भरोसा क्यों नहीं किया जा रहा.
भारतीय हॉकी में बड़ा विवाद सामने आया है. पीआर श्रीजेश ने आरोप लगाया कि उन्हें जूनियर पुरुष टीम के कोच पद से हटाकर विदेशी कोच लाने की तैयारी की गई. इसके बाद हा अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने सफाई देते हुए कहा कि श्रीजेश का कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर 2025 में खत्म हो गया था और उन्हें हटाया नहीं गया.
भारतीय हॉकी के दिग्गज पीआर श्रीजेश ने हॉकी इंडिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जूनियर पुरुष हॉकी टीम के हेड कोच पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने दावा किया कि उनकी जगह विदेशी कोच को लाने की तैयारी है. श्रीजेश ने कहा कि 1.5 साल में टीम ने हर टूर्नामेंट में पदक जीता, फिर भी भारतीय कोचों पर भरोसा नहीं किया जा रहा.
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में आ गए हैं, जिससे एक बार फिर ऐतिहासिक राइवलरी देखने को मिलेगी. पुरुष टीम Pool D में इंग्लैंड और वेल्स के साथ है, जबकि महिला टीम चीन, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. भारत हाल के वर्षों में पाकिस्तान पर हावी रहा है.