भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का फैसला अब लॉर्ड्स में होगा. दोनों टीमें एक-एक मुकाबला जीत चुकी हैं, इसलिए तीसरा मैच बेहद अहम माना जा रहा है. वॉशिंग्टन सुंदर के उपलब्ध नहीं रहने की संभावना के बीच कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है. वहीं केएल राहुल के भी टीम में लौटने की उम्मीद है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प बन सकता है.