बंगाल की खाड़ी में उठेगा तूफान, 7 राज्यों में बदलेगा मौसम! 28-30 अक्टूबर पर नजर

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. 28 से 30 अक्टूबर के बीच ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा है.

Advertisement
बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया बन रहा है. अगले कुछ दिनों कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है. (Photo: X/IMD) बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया बन रहा है. अगले कुछ दिनों कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है. (Photo: X/IMD)

आजतक साइंस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST

बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसम का सिस्टम अगले कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान बन सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 23 अक्टूबर की सुबह बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना था. इसके 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. इसका असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के राज्यों में दिख सकता है. 28 से 30 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने का खतरा है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि तूफान कहां से तट पर पहुंचेगा.

Advertisement

इस मौसम सिस्टम का असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में दिख सकता है. इन इलाकों में बारिश हो सकती है. अगले कुछ दिनों में मौसम सिस्टम की दिशा और ताकत के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल को टक्कर देगा बांस! वैज्ञानिकों ने 10 मिनट में बना दिया तेल, जानें कैसे चलेगी गाड़ी

कैसे चक्रवात में बदल सकता है यह सिस्टम?

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 24 अक्टूबर तक डिप्रेशन और 25 अक्टूबर तक गहरे डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके बाद 26 अक्टूबर तक इसके चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है. इसके उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट की ओर बढ़ने का अनुमान है. हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि तूफान किस जगह तट से टकराएगा.

Advertisement

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान

इस मौसम सिस्टम का असर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में ज्यादा दिख सकता है. IMD के मुताबिक, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 23 से 29 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है.

ओडिशा में 26 अक्टूबर से बारिश बढ़ सकती है. 27 से 29 अक्टूबर के बीच यहां कई जगहों पर बारिश होने की आशंका है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा और झोंकों के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. तेज हवाओं से पेड़ गिर सकते हैं, बिजली के तार टूट सकते हैं और निचले इलाकों में पानी भर सकता है.

यह भी पढ़ें: समंदर में 20 फीट ऊंची लहरें, 227 kmph की हवाएं... ताइवान की ओर बढ़ रहा तूफान चांपी

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. 26 से 28 अक्टूबर के बीच पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. हवा के तेज झोंकों की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है. ऐसे में मछुआरों को प्रभावित समुद्री इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है. समुद्र में जाने वाले लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करना चाहिए.

Advertisement

अभी यह साफ नहीं है कि चक्रवात कहां पहुंचेगा और कितना ताकतवर होगा. अगले कुछ दिनों में इसकी दिशा और ताकत में बदलाव हो सकता है. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग के नए अपडेट पर नजर रखनी चाहिए. भारी बारिश के दौरान पानी भरी सड़कों से गुजरने से बचें और तेज हवाओं के समय पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »